Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डगढ़वालदेहरादून

देहरादून_सीएम धामी ने उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के दिए निर्देश – पढ़े बड़ी ख़बर

देहरादून – प्रदेश के धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाए। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी अपने जिलों में इसकी नियमित निगरानी करें।

चारधाम यात्रा एवं अन्य महत्वपूर्ण मामलों में विभिन्न माध्यमों से फर्जी खबरें फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा जिलाधिकारी विभिन्न माध्यमों से सही सूचनाएं नियमित रूप से साझा करें। मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल बैठक के दौरान जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में किराएदारों का सत्यापन न कराने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ठेले, खोमचे व झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों का भी सत्यापन किया जाए।

अपात्र लोगों को राशन कार्ड, आधार कार्ड, विद्युत कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड व अन्य दस्तावेज देने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए। जिलों में जिलाधिकारी सत्यापन के लिए सभी विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाएं।

मुख्यमंत्री धामी ने वनाग्नि प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के साथ ही वनाग्नि की घटनाओं में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए नियमित फॉगिंग के साथ ही जागरूकता अभियान चलाए जाएं। मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में बिजली न भूने जाने तथा ग्रीष्मकाल में प्रदेश में बिजली व पानी की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं।

प्रदेश में पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आगामी कैंचीधाम वार्षिक महोत्सव के दृष्टिगत सड़कों की बेहतर स्थिति के साथ ही पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारियों को समय-समय पर विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। जिससे व्यवस्थाएं दुरुस्त रहेंगी तथा जन समस्याओं का भी त्वरित समाधान होगा। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर, तहसील दिवस व बीडीसी बैठकों को नियमित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट मीटरों की प्रगति की नियमित निगरानी की जाए। बिजली बिलों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि 10 करोड़ रुपये तक के टेंडर स्थानीय ठेकेदारों को ही दिए जाएं। जिलाधिकारी उद्योग से जुड़े लोगों से भी नियमित संवाद बनाए रखें।

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना को बढ़ावा देने के लिए भी मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को लक्ष्य देकर लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर यातायात प्रबंधन और सड़कों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए।

चारधाम यात्रा में घोड़े-खच्चरों के स्थानीय संचालकों को प्राथमिकता दी जाए। चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ ही स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

यात्रा मार्गों पर रेट लिस्ट चेक की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि ओवररेटिंग की शिकायत न आए। बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम,

अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए.पी. अंशुमान, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत सहित सभी जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

Check Also
Close