Monday 07/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिलाधिकारी के निर्देशन में बाल अधिकारों की सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियानटीईटी-2 की बाध्यता पर भड़के वरिष्ठ शिक्षक-अखिलेश चन्द्र चमोला ने शिक्षा मंत्री से मांगा हस्तक्षेपराष्ट्रीय मंच पर चमका पौड़ी का शिक्षा मॉडल,चड़ीगांव-बीरोंखाल के दो शिक्षा अधिकारियों को मिला प्रतिष्ठित सम्मान2013 की बाढ़ के 13 साल बाद भी अधूरी सुरक्षा दीवार-अलकनंदा के किनारे फिर मंडरा रहा खतरा,सितंबर अंत से आंदोलन की चेतावनीजिला कारागार पौड़ी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमीपैडुल गांव में खुला विधिक सेवा केंद्र,ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायतामानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा नेहरू कॉलोनी हरिद्वार रोड धर्मपुर में शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गयाश्रीनगर में गूंजा कान्हा की बाल लीलाओं का उल्लास-ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दही-हांडी की धूम,नन्हे बाल गोपालों ने मोहा मनकांग्रेस के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शनजन्माष्टमी पर देर रात तक मंदिरों में पहुंचे महापौर विकास शर्मा
Crimeउत्तराखण्डरुद्रपुर

जेसीबी लेकर पहुंचे और पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या – उत्तराखंड में सुबह-सुबह दोहरा हत्याकांड

रुद्रपुर – उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर की गल्ला मंडी में सोमवार सुबह दोहरा हत्याकांड हो गया। गल्ला मंडी में लुधियाना एग्रो ट्रेडर्स को लेकर दुकान मालिक गुरमेज सिंह निवासी ईश्वर कॉलोनी और दिनेश सलूजा व अवधेश सलूजा निवासी मॉडल कॉलोनी के बीच विवाद चल रहा था।

सोमवार सुबह दिनेश पक्ष के लोग जेसीबी लेकर दुकान पर कब्जा करने पहुंच गए। दुकान पर लगे सीसीटीवी से मामले की जानकारी मिलने के बाद गुरमेज अपने बेटों हनी और मनप्रीत के साथ दुकान पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि जैसे ही वे दुकान के पास पहुंचे तो दुकान पर कब्जा कर रहे लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। घटना में गुरमेज (60) के पैर और मनप्रीत (26) के सीने में गोली लगी।

हनी ने भागकर अपनी जान बचाई। इससे वहां हड़कंप मच गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की।

Check Also
Close