Tuesday 24/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
भव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।अग्रसेन ट्रस्ट में सामूहिक विवाह समारोह का किया गया आयोजनरुद्रपुर में मनाई गई स्व. मुंशी हरि प्रसाद टमटा की पुण्यतिथि, कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलिभाजपा की हताशा का प्रतीक है समाजवादी पार्टी पर अमर्यादित बयान : अरविंद यादवबुजुर्ग स्कूटी सवार की मौत के बाद डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेशअखिल भारतीय अग्निशमन खेलकूद प्रतियोगिता में पौड़ी के फायरफाइटर अंकित का परचम,दो कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जनपद का मानगुप्तकाशी में श्रद्धा स्मरण-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व.श्रीनिवास पोस्ती को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डकुमाऊँलालकुआं

फेरीवालों और स्ट्रीट वेंडरों का सत्यापन अभियान, सीएससी केंद्रों पर भी छापे मारे गए

लालकुआं – सोमवार को तहसील लालकुआं क्षेत्र में रेहड़ी-पटरी वालों, पटरी दुकानदारों और टैक्सी चालकों के दस्तावेजों का सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में भी इस तरह के सघन सत्यापन अभियान जारी रहेंगे।

पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि रेहड़ी-पटरी वालों और टैक्सी चालकों का नियमित सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके।

इसी क्रम में तहसीलदार कुलदीप पांडे के नेतृत्व में क्षेत्र के सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) का भी औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सेंटरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सेवा दरों की रेट लिस्ट प्रदर्शित होनी चाहिए और सभी दस्तावेज प्रमाणिक होने चाहिए।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि कोई सेंटर फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करता है या अपनी सीएससी आईडी से फर्जी अभिलेख अपलोड करता है।

तो उसके खिलाफ नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण करने वाली टीम में तहसीलदार कुलदीप पांडे के साथ राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार,

राजस्व उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण यादव, राजस्व उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद और कांस्टेबल आनंद पुरी शामिल थे।

Check Also
Close