Sunday 28/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

चम्पावत जिला स्थापना दिवस मनाया गया धूमधाम से

  • चंपावत विकास संघर्ष समिति ने केक काटकर मनाया जश्न
  • चंपावत जिला मुख्यालय में चंपावत जिले के 28 वे स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें चंपावत विकास संघर्ष समिति की ओर से मोटर स्टेशन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन करते हुए केक काटकर आतिशबाजी की और जश्न मनाया गया। संघर्ष समिति ने कहा कि आज चम्पावत वासियों के लिए गर्व और सम्मान का दिन है। 15 सितम्बर 1997 को लम्बे संघर्ष और सतत प्रयासों के उपरान्त चम्पावत को जिला का दर्जा प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि केवल प्रशासनिक सीमा का निर्धारण नहीं था, बल्कि हमारे सामूहिक संघर्ष, पहचान और विकास की आकांक्षाओं का परिणाम था। कहा कि चम्पावत विकास एवं संघर्ष समिति उन सभी संघर्षशील साथियों और जनप्रतिनिधियों को नमन करती है, जिनके अथक प्रयासों से यह स्वप्न साकार हुआ। इस स्थापना दिवस पर हम सब यह संकल्प लें कि जिले के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एकजुट होकर कार्य करेंगे। आज चम्पावत उत्तराखण्ड राज्य का एक महत्वपूर्ण जिला है। जो अपनी ऐतिहासिक धरोहर, धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि अपनी जड़ों और अपने भविष्य के प्रति उत्तरदायित्व का स्मरण है।
  • बाइट – बसंत तड़ागी, अध्यक्ष विकास संघर्ष समिति।
Check Also
Close