Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

व्यापारियों की पहल लाई रंग पुलिस आई हरकत में।

नो पार्किंग जोन व सड़क किनारे खड़े वाहनो में होने लगी कार्यवाही।
लोहाघाट नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लोहाघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया की पहल पर रविवार को पुलिस व व्यापारियों के बीच यातायात को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी ।जिसमें नगर को जाम से मुक्ति दिलाने तथा यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। सीओ चंपावत शिवराज सिंह राणा के द्वारा थानाध्यक्ष लोहाघाट को नो पार्किंग जोन में खड़े रहने वाले वाहनों तथा सड़क किनारे आड़ा तिरछा वाहनों को खड़े करने वाले वाहन स्वामियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए। सोमवार को लोहाघाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर कांस्टेबल हेम महरा व पुलिस कर्मियों के द्वारा नगर की स्टेशन बाजार, डाक बंगला रोड, डिग्री कॉलेज रोड ,नैनीताल बैंक रोड, गांधी चौराहा, मीना बाजार चौराहा व अस्पताल सड़क में वाहनों को खड़े करने वाले वाहन स्वामियों को वाहनों को हटाने तथा चयनित पार्किंग में खड़े करने की लाउडस्पीकर के माध्यम से चेतावनी दी गई तथा व्यापारियों से भी सड़कों को दुकानों के सामने वहां खड़े नहीं करने को कहा गया । थानाध्यक्ष ने कहा आज सभी वाहन स्वामियों को पुलिस के द्वारा सूचना दे दी गई है कल से पुलिस आदेशों का पालन न करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेगी तथा स्कूल टाइम में भी नगर में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी उन्होंने समस्त वाहन स्वामियों से यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की। मालूम लोहाघाट की गलियों में दो वाहन खड़े रहने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तथा यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रहती है।
बाइट 1: अशोक कुमार सिंह थाना अध्यक्ष लोहाघाट
बाइट 2: कांस्टेबल हेम महरा यातायात कर्मी लोहाघाट

Check Also
Close