Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

विधायक शिव अरोरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गाँधी पार्क मे महापुरुषों की मूर्ति पर चलाया स्वच्छता अभियान

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाडा कार्यक्रम के निमित्त आज सुबह गाँधी पार्क पहुंचकर महापुरुषों की मूर्ति पर पार्टी कार्यकर्त्ताओ संग सफाई अभियान चलाया,
विधायक शिव अरोरा ने महात्मा गाँधी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति की पानी से धोकर उनकी सफाई कर माल्यार्पण किया।
विधायक शिव अरोरा बोले करोड़ो कार्यकताओ के प्रेरणा पूंज देश को सबसे मजबूती के साथ विकास के पथ पर आगे ले जाने वाले जन जन की आवाज हर गरीब का दर्द समझने वाले और बिना रुके बिना थके 2014 से लगातार देश हित, राष्ट्र हित मे प्रधानमंत्री के रूप मे अपनी सेवा दे रहे नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को पूरे देश के कोने कोने मे मनाया जा रहा है। इसके चलते रुद्रपुर मे भी पार्टी कार्यकताओ संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर महापुरुषों की मूर्ति पर सफाई अभियान चलाया व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना की।
विधायक बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे भारत ने एक नई विकासगाथा को लिखा है, जिसका साक्षी भारत का प्रत्येक नागरिक है, उन्होंने गरीब कल्याण के मन्त्र को आत्मसार करते हुऐ गरीबो के उत्थान हेतु अनेक कोई योजनाओं के माध्यम से उनको विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है।
निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक कार्यकर्त्ता व नागरिकों मे विशेष लगाव स्नेह देखने को मिला रहा है, जिसके चलते जगह जगह सेवा पखवाड़ा के रूप प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सफाई अभियान चला कर मनाया और उनके दीर्घायु उत्तम स्वस्थ की कामना की, उनके नेतृत्व मे जल्द भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा।

इस दौरान जिला महामंत्री तरुण दत्ता, सुरेश कोली, मुकेश पाल,धीरेश गुप्ता,मोर सिंह, सतनाम सिंह,रजनी रावत, ममता जीना, रश्मि रस्तोगी, रेनू जुनेजा,सुनील यादव, महेंद्र आर्य,जीतेन्द्र संधू, बीनू कुमार, नितेश गुप्ता, राज कोली,परवेजखान, भीमसेन गुप्ता,प्रमोद साहनी, राजेंद्र राठौर, कमल पाल, डंम्पी चोपडा, मनोज मदान, राधेश शर्मा, विकास सागर, गोविन्द राय,एमपी मौर्य,लक्की चन्द्रसेन चंदा आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close