Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

अभिमन्यु साना के निर्विरोध निर्वाचित होने पर अनेकों कांग्रेस जनों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर फूल माला पहनाकर व अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया व शुभकामनाए प्रेषित की।

प्रादेशिक बंगाली कल्याण समिति की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री दिलीप अधिकारी व उपसचिव पद पर अभिमन्यु साना के निर्विरोध निर्वाचित होने पर अनेकों कांग्रेस जनों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर फूल माला पहनाकर व अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया व शुभकामनाए प्रेषित की।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहनखेड़ा ने कहा कि बंगाली कल्याण समिति के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करेंगे जिससे कि समाज के प्रत्येक सदस्य को लाभ मिलेगा।

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने भी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि समाज सेवा और प्रगति के इस नए अध्याय के लिए सभी समाज के लोग आगे बढ़कर सदैव कार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को मिष्ठान खिलाकर उज्जवल भविष्य कामना की गई।
इस अवसर पर पार्षद सौरभ राज बेहड़, पार्षद गौरव गिरी, रणजीत राणा, विकास मल्लिक, उमा सरकार,आशित बाला, जगदीश दास,देवानंद स्वर्णकार,आनंद शर्मा, रणजीत तिवारी, तपन विश्वास, अंबर मंडल, जयंत मंडल, गोलू विश्वास, सूरज मंडल, भवदेव स्वर्णकार, देव विश्वास, उमाशंकर सहित अनेको कोंग्रेसी उपस्थित थे।

Check Also
Close