Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर विधायक शिव अरोरा ने पांच मंदिर मे किया हवज यज्ञ एवं गौ सेवा के माध्यम से दीर्घायु की कामना की

रुद्रपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिन के अवसर पर जहाँ आज पूरे उत्तराखंड मे जगह जगह जरूरतमंदो की सेवा, स्वछता अभियान व भिन्न भिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जा रहा है।
वही विधायक शिव अरोरा ने लक्ष्मी नारायण पांच मंदिर मे कार्यकताओ संग हवन यज्ञ कर प्रदेश के युवा ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लम्बी उम्र की कामना की।
इस दौरान पूर्ण विधि विधान के साथ मंत्र उच्चारण कर हवन यज्ञ कर मुख्यमंत्री के जन्मदिन को मनाया,
तो वही ट्रेनिंग सेंटर के पास बने गौ सेवा सदन मे विधायक शिव अरोरा ने गौ माता को गुड़ व चारा खिलाकर उनको सेवा की व कुछ समय गोवंशु के बीच बताया
और विराट आर्य व उनकी पूरी टीम द्वारा चलाए जा रहे हैं इस सेवा के कार्य की प्रशंसा की जो निस्वार्थ सेवा भाव से दिन-रात गोवंशों की सेवा कर रहे हैं।
विधायक शिव अरोरा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे उत्तराखंड मजबूती से आगे बढ़ा है,साथ ही राज्य के विकास की बात हो या सख्त निर्णय लेने हो जिसमे धर्मांतरण कानून बनाना, लैंड जिहाद, लव जिहाद के खिलाफ सरकार द्वारा सख़्ती से कार्यवाही हो, समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य जैसे बड़े बड़े फैसले मुख्यमंत्री द्वारा लिये गये जो बताता है कि वह राज्य के सतत विकास हेतु कितने गंभीर हैं और दिन-रात उत्तराखंड की सेवा मे किस प्रकार लगे है इसलिए आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को भी हमने युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष कमल जिंदल बोले पूरे जिले मे पार्टी कार्यकर्त्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर अनेको कार्यक्रमो के माध्यम से मना रहे है, जिला अध्यक्ष स्वयं जगह जगह आयोजित होने वाले कार्यक्रम मे शामिल हुऐ है, कार्यकताओं का प्रदेश के मुख्यमंत्री से काफ़ी लगाव है इसलिए पूरे प्रदेश मे मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस युवा संकल्प के रूप मे मनाया जा रहा है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, सुरेश कोली, जगदीश तनेजा, सुशील गाबा, राधेश शर्मा, पार्षद पवन राणा, राजेश जग्गा, सुनील यादव, वीनू सिंह, मनीष गोस्वामी, राजकुमार साह,उपेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश अरोरा, महेश बब्बर, रामधारी गंगवार, संजीव शर्मा, मनोज वर्मा, राजन राठौर, किरन विर्क, स्वाति शर्मा, साधना शर्मा, रेनू जुनेजा, ममता जीना,सुनील यादव, सचिन मुंजाल,के के त्रिपाठी, परवेज खान, राजेश पप्पल, बिट्टू मिश्रा, बाबू राम सैनी,नितिन कौशिक, मयंक कक्कड़, विक्रम खन्ना, मोहित चड्डा, एमपी मौर्य, मुकेश पाल, जीतेन्द्र संधू, रचित सिंह, राजीव कामरा, राजेश कामरा,राज कोली आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close