Sunday 15/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
रुद्रपुर में CA’s XI और SGST XI के बीच रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित:राष्ट्रीय लोक अदालत में त्वरित न्याय की मिसाल-बाह्य न्यायालय श्रीनगर में 208 मामलों का हुआ निस्तारणजिलाधिकारी के निर्देशन में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच हेतु 15 प्रवर्तन टीमों का औचक निरीक्षण अभियाननानकमत्ता में स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, करीब एक लाख की बरामदगी नानकमत्ता (ऊधमसिंहनगर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल से स्मैक की तस्करी कर रहे दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद की है।पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 14 मार्च 2026 को मोटरसाइकिल से स्मैक/हेरोइन का परिवहन कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।तलाशी लेने पर अभियुक्तों के कब्जे से कुल 6.85 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। इस मामले में कोतवाली नानकमत्ता में एफआईआर संख्या 55/2026 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते इस प्रकार हैं—अरुण गोस्वामी पुत्र राजकुमार गोस्वामी, निवासी ग्राम मुंडेली, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।अजय शंकर डूंगराकोटी पुत्र दुर्गा दत्त डूंगराकोटी, निवासी भुजिया नंबर-03, जय इष्ट देव कॉलोनी चारुबेटा, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।बरामदगी का विवरणपुलिस के अनुसार अरुण गोस्वामी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 3.72 ग्राम स्मैक (शुद्ध वजन 3.05 ग्राम) तथा अजय शंकर डूंगराकोटी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 4.47 ग्राम स्मैक (शुद्ध वजन 3.80 ग्राम) बरामद की गई।पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारीनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल नवनीत कुमार और कांस्टेबल नवीन बमेठा शामिल रहे।मेट्रोपोलिस सिटी के भव्य द्वार और बूम बैरियरों का महापौर ने किया उद्घाटनमेट्रोपोलिस सिटी के भव्य द्वार और बूम बैरियरों का महापौर ने किया उद्घाटनराजस्व विभाग ने विद्युत विभाग को अतिक्रमण मुक्त कर सौपी ज़मीन।स्थान – कालाढूंगी।रिपोर्टर – भगवान मेहरा।
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े का हुआ शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे फल

किच्छा- देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किच्छा नगर मंडल द्वारा सेवा पखवाड़े की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, किच्छा में मरीजों को फल वितरित कर सेवा पखवाड़े का विधिवत शुभारंभ किया। सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती) तक मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्य, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन भी जनसेवा को समर्पित है। हम सभी कार्यकर्ता उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प लेते हैं। यह सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक अभियान है – स्वच्छता, स्वास्थ्य और सेवा का। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं। उनका जीवन संघर्ष, संकल्प और सेवा की मिसाल है। आज उनका जन्मदिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प है। सेवा पखवाड़ा मोदी जी के उसी विज़न को आगे बढ़ाने का प्रयास है – जिसमें हर नागरिक का जीवन सम्मानजनक और सुरक्षित हो। मोदी जी ने न सिर्फ भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई है, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाकर यह सिद्ध किया है कि राजनीति का असली उद्देश्य सेवा होता है। उनके नेतृत्व में देश स्वाभिमान, स्वावलंबन और स्वच्छता के रास्ते पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
पूर्व विधायक ने मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस पखवाड़े को पूर्ण समर्पण और सेवा भाव से मनाएं।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर संजीव सिंह, धर्मराज जायसवाल, दिनेश भाटिया, सुभाष तनेजा, क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष मूलचंद राठौर, पूर्व सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बग्गा, मंडल महामंत्री मुकेश कोली, धनीराम, आशीष तिवारी, अमरनाथ कश्यप, देवेंद्र शर्मा, नितिन फूटेला, विजय अरोड़ा, प्रकाश पंत, त्रिलोक नेगी, उमाशंकर रस्तोगी, मलकीत सिंह, पूनम अग्रवाल, कविता मान, आरती दुबे, सुनीता गंगवार, अंजनी सोनी, राजकुमार गुप्ता, चंदन जायसवाल, सतीश गुप्ता, श्याम सुंदर बिष्ट, ओम तनेजा समेत समस्त भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Check Also
Close