Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

भूमि की श्रेणी में बदलाव कर स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को अधिकार देने की मांग

किच्छा :- ग्राम तुर्कागौरी में पिछले 60 वर्षों से आबादी भूमि पर निवास कर रहे ग्रामीणों को भूमि की श्रेणी में बदलाव कर स्वामित्व दिलाने के संबंध में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में ग्राम प्रधान नन्दलाल यादव के साथ ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी गौरव पांडे से मिला और भूमि की श्रेणी में बदलाव कर स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को अधिकार देने की मांग की।

ग्राम प्रधान नंदलाल यादव ने बताया कि ग्रामसभा में लगभग 60 वर्षों से 200 से अधिक परिवार सामूहिक आबादी में निवासरत हैं। गांव में सभी लोगों के पक्के मकान हैं, जिनमें अधिकांश को इंदिरा आवास का लाभ मिला है। इसके साथ ही गांव में एक प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल, दो आंगनबाड़ी केंद्र, एक प्राथमिक उप-स्वास्थ्य केंद्र, एक पशु चिकित्सा केंद्र, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की पाइपलाइन और टंकी, तथा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान जैसी सुविधाएं वर्षों से उपलब्ध हैं। गांव की अधिकांश सड़कें भी पक्की सीसी रोड हैं जो ग्राम पंचायत एवं राज्य सरकार की योजनाओं के तहत बनी हैं।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भू-अभिलेखों में ग्राम की आबादी की भूमि को अभी तक उचित श्रेणी में दर्ज नहीं किया गया है, जिसके चलते ग्रामीण स्वामित्व योजना के लाभ से वंचित हैं।उपजिलाधिकारी गौरव पांडे से कहा कि राजस्व अभिलेखों में आवश्यक संशोधन कर पात्र लोगों को स्वामित्व का अधिकार दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें।
उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान नन्द लाल यादव, धीरज अग्रवाल, बालकृष्ण यादव, विनोद गौतम, मुकेश पासवान, अमित सक्सेना, जतिन अग्रवाल, रामप्रवेश राय, दीपक, संदीप गुप्ता, सर्वेश कुमार सक्सेना, रामप्रवेश, कन्हैया यादव, उमर पाल समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

Check Also
Close