Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

विकास दिवस पर भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

गदरपुर । मेरा युवा भारत उधम सिंह नगर के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक तनिशा चावला द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर गदरपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगरपालिका परिषद् गदरपुर अध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक तनिशा चावला के द्वारा मुख्य अतिथि मनोज गुम्बर मिंटू को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया गया । कार्यक्रम में मोदी जी के विकास कार्यों व योजनाओं पर चित्रकला प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दिव्य शर्मा व द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः अदीबा खान व अनमोल रहे । भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर लक्ष्मण सिंह बिष्ट व द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः आदित्य व रिया रहे । सभी विजेताओं को नगरपालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक तनिशा चावला, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मुस्कान चावला, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष सिंह शर्मा व सुबोध कुमार शर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कवि व साहित्यकार सुबोध कुमार शर्मा, विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक नंदकिशोर, विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका साधना सिंह ने निभाई । मनोज गुम्बर ने उपस्थित प्रतिभागियों को मोदी जी के जन्मदिन की शुभकामनायें प्रेषित की । कार्यक्रम में अंकित, अक्षिता, धीमा, काजल, जय, हिमांशु, विजय, विशाल, धीरज, आराध्या आदि प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Check Also
Close