Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

स्वच्छता से ही समृद्धि का मार्ग-खिर्सू के सरणा गांव में गूंजा स्वच्छता का बिगुल


श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान ने विकास खण्ड खिर्सू के गांव-गांव में जनचेतना और जनसहभागिता का अद्भुत उदाहरण पेश किया। ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयासों से न केवल अपने परिवेश को स्वच्छ बनाया बल्कि भविष्य के लिए स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया। खास तौर पर ग्राम पंचायत सरणा-बलोड़ी में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम इस जागरूकता का जीवंत उदाहरण रहा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख खिर्सू अनिल भण्डारी,ग्राम पंचायत सरणा-बलोड़ी की प्रधान अनिता देवी,सहायक विकास अधिकारी खिर्सू कुंदन सिंह पुंडीर,ब्लॉक कोऑर्डिनेटर बलवीर सिंह नेगी,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मीनाक्षी,ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ज्योति,पंचायत विकास अधिकारी सोनम सहित अनेक कर्मचारीगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। महिला मंगल दल ने नेतृत्व करते हुए पंचायत भवन,आंगनबाड़ी केंद्र,सामुदायिक भवन और सार्वजनिक मार्गों को चमकदार बना दिया। बच्चों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने अभियान को और प्रेरणादायी रूप दिया। इस मौके पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में ग्रामवासियों ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं,बल्कि जीवन का अभिन्न संस्कार है,जिसे पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख खिर्सू अनिल भण्डारी ने कहा कि स्वच्छता से ही स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। खिर्सू ब्लॉक की जनता ने सामूहिक प्रयास से यह साबित कर दिया कि जनभागीदारी से हर बड़ा सपना साकार किया जा सकता है। सहायक विकास अधिकारी कुंदन सिंह पुंडीर ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं,बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। जब हर नागरिक इसे अपनी जिम्मेदारी समझेगा तभी गांव-गांव स्वच्छ भारत का सपना पूरा होगा। ग्राम प्रधान अनिता देवी ने कहा कि गांव की महिलाएं और युवा इस अभियान की असली ताकत हैं। ग्राम सरणा-बलोड़ी में जिस उत्साह से सभी ने भागीदारी की उससे स्पष्ट है कि स्वच्छता अब गांव की संस्कृति बन चुकी है। गांव-गांव में गूंजे नारे-स्वच्छता अपनाओ,बीमारियां दूर भगाओ,स्वच्छ भारत हमारा है,न गंदगी करेंगे-न करने देंगे,स्वच्छता में शक्ति है,यही देश की भक्ति है। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि यदि हर नागरिक प्रतिदिन थोड़ा-सा समय सफाई के लिए निकाले,तो न केवल गांव स्वच्छ रहेंगे बल्कि बीमारियों पर भी अंकुश लगेगा। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन और प्रगति की असली नींव है। खिर्सू विकास खण्ड में चलाया गया यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं रहा,बल्कि यह सामाजिक चेतना और जनसहभागिता का प्रतीक बन गया। साफ-सुथरा गांव ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की पहचान है। स्वच्छता का यह बिगुल केवल एक दिन की गूंज नहीं,बल्कि भविष्य के सुनहरे भारत की नींव है। जब गांव जागेगा,तभी देश सशक्त होगा और खिर्सू की यह पहल पूरे जनपद के लिए प्रेरणा बनेगी।

Check Also
Close