Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

दिल्ली स्थित श्री केदारनाथ मंदिर में डांडिया धमाल प्रतियोगिता धार्मिक आस्था पर चोट-हिमालय क्रांति पार्टी ने जताया कड़ा रोष

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में श्री केदारनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा आगामी 20 सितम्बर से डांडिया धमाल प्रतियोगिता आयोजित किए जाने की घोषणा के बाद विवाद गहराता नजर आ रहा है। मंदिर प्रबंधन ने इसके लिए बाकायदा 13 से 15 सितम्बर तक विभिन्न नाट्य दलों के साथ प्रैक्टिस सेशन भी आयोजित किए थे। लेकिन इस कार्यक्रम को लेकर हिमालय क्रांति पार्टी ने तीखी आपत्ति दर्ज की है। पार्टी का कहना है कि केदारनाथ धाम जैसी महत्ता रखने वाले मंदिर के नाम से दिल्ली में मंदिर बनाकर उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं मंदिर परिसर को नाच-गाने और फूहड़ संस्कृति का केंद्र बनाना सनातन परंपरा का अपमान है। हिमालय क्रांति पार्टी के प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह बिष्ट ने कहा केदारनाथ जैसे पवित्र धाम का नाम लेकर डांडिया प्रतियोगिता कराना सनातन धर्म का खुला अपमान है। हमारे मठ-मंदिर आस्था के केंद्र हैं,इन्हें नाच-गाने का अड्डा बनाना किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं होगा। हमने आयोजक समिति से कार्यक्रम तत्काल रद्द करने को कहा है,अन्यथा विरोध झेलने को तैयार रहें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया तो पार्टी 20 सितम्बर को बुराड़ी स्थित श्री केदारनाथ मंदिर में विरोध प्रदर्शन करेगी। साथ ही उन्होंने सभी सनातनी भाइयों से अपील की कि वे इस तथाकथित गैर-सनातनी कार्यक्रम का विरोध करने के लिए आगे आएं और अपनी-अपनी तरफ से विरोधात्मक कार्यवाही शुरू करें। इस पूरे मामले ने दिल्ली में धार्मिक आस्था बनाम सांस्कृतिक आयोजनों की मर्यादा पर नई बहस छेड़ दी है। एक ओर मंदिर प्रबंधन धार्मिक स्थल को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने की कोशिश कर रहा है,वहीं दूसरी ओर धार्मिक संगठनों और दलों का मानना है कि इससे मंदिरों की पवित्रता और गरिमा प्रभावित होगी।

Check Also
Close