Sunday 15/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
रुद्रपुर में CA’s XI और SGST XI के बीच रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित:राष्ट्रीय लोक अदालत में त्वरित न्याय की मिसाल-बाह्य न्यायालय श्रीनगर में 208 मामलों का हुआ निस्तारणजिलाधिकारी के निर्देशन में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच हेतु 15 प्रवर्तन टीमों का औचक निरीक्षण अभियाननानकमत्ता में स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, करीब एक लाख की बरामदगी नानकमत्ता (ऊधमसिंहनगर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल से स्मैक की तस्करी कर रहे दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद की है।पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 14 मार्च 2026 को मोटरसाइकिल से स्मैक/हेरोइन का परिवहन कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।तलाशी लेने पर अभियुक्तों के कब्जे से कुल 6.85 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। इस मामले में कोतवाली नानकमत्ता में एफआईआर संख्या 55/2026 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते इस प्रकार हैं—अरुण गोस्वामी पुत्र राजकुमार गोस्वामी, निवासी ग्राम मुंडेली, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।अजय शंकर डूंगराकोटी पुत्र दुर्गा दत्त डूंगराकोटी, निवासी भुजिया नंबर-03, जय इष्ट देव कॉलोनी चारुबेटा, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।बरामदगी का विवरणपुलिस के अनुसार अरुण गोस्वामी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 3.72 ग्राम स्मैक (शुद्ध वजन 3.05 ग्राम) तथा अजय शंकर डूंगराकोटी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 4.47 ग्राम स्मैक (शुद्ध वजन 3.80 ग्राम) बरामद की गई।पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारीनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल नवनीत कुमार और कांस्टेबल नवीन बमेठा शामिल रहे।मेट्रोपोलिस सिटी के भव्य द्वार और बूम बैरियरों का महापौर ने किया उद्घाटनमेट्रोपोलिस सिटी के भव्य द्वार और बूम बैरियरों का महापौर ने किया उद्घाटनराजस्व विभाग ने विद्युत विभाग को अतिक्रमण मुक्त कर सौपी ज़मीन।स्थान – कालाढूंगी।रिपोर्टर – भगवान मेहरा।
उत्तराखण्ड

ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

गदरपुर। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मौर्य एकेडमी अमरपुरी गदरपुर में बालक वर्ग की प्राथमिक और जूनियर स्तर की प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मौर्य अकादमी के एमडी आनंद कुमार द्वारा फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। आनंद कुमार ने अपने संबोधन ने बताया है प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को अपने यहां कंप्यूटर सेंटर और अकादमी में निशुल्क प्रशिक्षण देने का वादा किया है।
प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में अभय प्रथम, 100 मीटर दौड़ में राहुल जोशी प्रथम ,200 मीटर दौड़ में अरमान प्रथम,400 मीटर दौड़ में अर्पण प्रथम और लंबी कूद में अंश सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्राथमिक स्तर के कबड्डी प्रतियोगिता में जिज्ञासा पब्लिक स्कूल गोविंदपुर की टीम विजेता तथा जीपीएस आनंद खेड़ा 2 की टीम उप विजेता रही। प्राथमिक वर्ग के खो खो प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय संपतपुर की टीम विजेता तथा विद्या पब्लिक स्कूल गोविंदपुर की टीम उपविजेता रही।
जूनियर स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में दीपक प्रथम, 200 मीटर दौड़ में प्रिंस प्रथम ,400 मीटर दौड़ में आदित्य प्रथम ,600 मीटर दौड़ में वंश पवार प्रथम ,चक्का फेंक में गुरमीत प्रथम, गोला फेंक में अश्वनी सिंह प्रथम ,लंबी कूद में नरेंद्र कुमार प्रथम, ऊंची कूद में दीपक प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जूनियर वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता में रूद्र पब्लिक स्कूल विजेता तथा विद्या पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता रही। जूनियर स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर गूलरभोज विजेता तथा मदर लाजवंती पब्लिक स्कूल उपविजेता रही ।
इस अवसर पर ब्लॉक खेल समन्वयक नूर आलम ने बताया है कि प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा । कल बालिका वर्ग की प्राथमिक और जूनियर स्तर की प्रतियोगिता संपन्न सुबह 9:00 से होगी निर्णायक की भूमिका में उमेश जोशी अशोक चौहान, रवि बिष्ट, बृजेश दुबे दिनेश उप्रेती, धर्मेंद्र कुमार ,विनीता यादव, राजकुमार शर्मा, संजय कुशवाहा,आकांक्षा, सुरेश जोशी, संदीप सिंह राघवेंद्र कुमार, संजीव कुमार,
राजेश कुमार विश्वास, कुंदन लाल कौशिक में निर्णयक की भूमिका निभाई।

Check Also
Close