Sunday 28/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

रामनगर में ‘केरल स्टोरी’ जैसी घटनाओं के आरोप, लव जिहाद प्रकरण से मचा हड़कंप


हिंदू संगठनों ने जताई साजिश की आशंका, आरोपी युवक की तलाश में पुलिस
रामनगर (नैनीताल)। शहर का माहौल उस समय गरमा गया जब एक नाबालिग छात्रा के लापता होने और उसके मुस्लिम युवक से संबंधों के खुलासे ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। मामला अब इतना गंभीर हो गया है कि हिंदू संगठनों ने इसे ‘रामनगर की केरल स्टोरी’ करार देते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
वीडियो से हुआ खुलासा
कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए एक वीडियो ने इस पूरे प्रकरण की नींव रखी। वीडियो में दो छात्राएं कंप्यूटर कोचिंग सेंटर से बाहर निकलने के बाद सड़क पर खड़ी स्कूटी के पास जाती दिखीं। वहां एक छात्रा ने बैग से बुर्का निकाला और दूसरी छात्रा को पहनाया। इसके बाद दोनों साथ कहीं जाती हुई नजर आईं।
इस वीडियो के वायरल होने पर मामला सामने आया कि मुस्लिम छात्रा ने अपनी हिंदू सहपाठी को बुर्का पहनाकर अपने घर ले गई। हालांकि, प्रारंभिक जांच में हिंदू छात्रा ने इसे “शौकिया तौर पर बुर्का पहनना” बताया और अभिभावकों ने इसे गंभीरता से न लेने की बात कही।
छात्रा के न पहुंचने से मचा हड़कंप
लेकिन बीते दिनों घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया। स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्रा अपने घर नहीं लौटी। चिंतित अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि बच्ची रोज स्कूल आती है, लेकिन छुट्टी के बाद सीधे घर जाने के बजाय कहीं और चली जाती है।
पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि छात्रा स्कूल के बाद अपनी मुस्लिम सहपाठी के घर जाती थी। पूछताछ में सामने आया कि छात्रा का संपर्क एक मुस्लिम युवक से था।
दुष्कर्म की आशंका, मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव
14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के परिवार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी बच्ची का ब्रेनवॉश किया गया है और मुस्लिम छात्राओं ने भी इसमें भूमिका निभाई है। अभिभावकों ने बच्ची की मानसिक स्थिति को चिंताजनक बताया।
पुलिस ने मेडिकल जांच करवाई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का नाम समद गाजी है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
संगठनों का आरोप – “रामनगर में चल रहा है संगठित लव जिहाद”
इस घटना से हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। संगठनों का कहना है कि रामनगर में योजनाबद्ध तरीके से लव जिहाद जैसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एम.पी. हिंदू इंटर कॉलेज जैसे संस्थानों में ही 20–30 और मामले सामने आ सकते हैं।
हिंदू संगठनों का कहना है कि यह सिर्फ एक प्रेम संबंध या व्यक्तिगत मामला नहीं है, बल्कि संगठित गिरोह का हिस्सा है। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
पुलिस की कार्रवाई
रामनगर कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि घटना गंभीर है और निष्पक्ष जांच की जा रही है। मामले में FIR संख्या 351/2025, दिनांक 19/09/2025, धारा 140(3) BNS के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस घटना से जुड़े हर पहलू की गहन जांच की जाएगी और आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
माहौल तनावपूर्ण
घटना के बाद से ही रामनगर का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। स्थानीय लोग इसे “केरल स्टोरी” जैसी घटनाओं से जोड़कर देख रहे हैं। संगठनों ने इसे “हिंदू समाज की सुरक्षा और बेटियों की अस्मिता का प्रश्न” बताया है।

Check Also
Close