Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

“मैती घ्याणी मिलन समारोह 2025” को लेकर बैठक संपन्न, 11-12 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन

समर्पण एक सेवा (Social Welfare Foundation Trust) द्वारा आयोजित होने वाले दो दिवसीय “मैती घ्याणी मिलन समारोह 2025” की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। इस आयोजन को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई, जिसमें आयोजक, संयोजक एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

बैठक में मुख्य रूप से आयोजक सुभाष रावत, संयोजक अभिनेता बलराज नेगी, सह-संयोजक मामचंद वर्मा, व्यवसायी सुनील उनियाल, राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, सरिता लिंगवाल, भुवनेश कुकरेती, वीरेन्द्र पोखरियाल, ललित भद्री, गायक सुनील कोठियाल, जगत भण्डारी, राजेन्द्र रावत, ध्रुव गैरोला और सरिता भट्ट सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम 11 और 12 अक्टूबर 2025 को बहुद्देशीय भवन (बंजारावाला ) देहरादून में आयोजित होगा। शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस सांस्कृतिक मिलन समारोह में लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। कलाकारों में किशन महिपाल, सौरभ मैठाणी, रेशमा शाह, सुनील कोठियाल और हास्य कलाकार सुनील छिल्बट अपनी प्रस्तुति देंगे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक सुभाष रावत ने कार्यक्रम की रूपरेखा को सभी के सम्मुख रखा।

मुख्य संरक्षक विनोद चमोली, विधायक धर्मपुर क्षेत्र, इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन करेंगे।

Check Also
Close