Sunday 15/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
राजस्व विभाग ने विद्युत विभाग को अतिक्रमण मुक्त कर सौपी ज़मीन।स्थान – कालाढूंगी।रिपोर्टर – भगवान मेहरा।माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आईटीआई कोतवाली पुलिस व एसओजी काशीपुर की संयुक्त कार्रवाईकाशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जिले में अपराधियों और गिरोहबंद तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मार्च 2026 को थाना आईटीआई में एफआईआर संख्या 71/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एक गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी है, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।इसी क्रम में मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त विमल कुमार पुत्र महिपाल सिंह (32 वर्ष) निवासी ग्राम जलालपुर खालसा, थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद को 13 मार्च 2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगातयुवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते है खेलः विकास शर्मापंतनगर। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनका स्वागत किया और किच्छा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर धन्यवाद पत्र सौंपकर आभार व्यक्त किया।इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 13 अक्टूबर को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किच्छा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं, जिन पर अब वित्तीय स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि किच्छा नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक 8.5 किलोमीटर शेष भाग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 22 करोड़ रुपये, किच्छा-रुद्रपुर एनएच-74 से मलसा-कुरैया मार्ग के निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा पंतनगर विश्वविद्यालय के अंबेडकर पार्क में भारत रत्न B. R. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने एवं पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए केएमवीएन को 45.88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं किच्छा के पुराने टैक्सी स्टैंड पर भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका के सेनानियों की स्मृति में स्मारक निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को 51.51 लाख रुपये तथा किच्छा के बंडीया नमक फैक्ट्री पुल निर्माण के प्रथम चरण के लिए 8.58 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी की गई है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि इन सभी योजनाओं के धरातल पर उतरने से किच्छा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और यह योजनाएं क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किच्छा क्षेत्र से विशेष लगाव है और उनके नेतृत्व में किच्छा लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।पूर्व विधायक ने कहा कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए किच्छा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करती है।कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंड
उत्तराखण्ड

त्योहारी सीजन में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

  • गांधी पार्क में शिफ्ट होगा अस्थायी बाजार
  • महापौर ने पुलिस प्रशासन और व्यापारियों के साथ बनाई रणनीति
  • बैठक में कई अहम निर्णय, अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई

रूद्रपुर। शहर में हर साल त्योहारी सीजन के दौरान बढ़ते ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने इस बार कमर कस ली है। सोमवार को नगर निगम कार्यालय में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस, यातायात विभाग, सीपीयू, व्यापार मंडल और ठेली-फड़ व्यापारियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य दीपावली और अन्य आगामी त्योहारों के दौरान शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना और बाजार क्षेत्रों में भीड़भाड़ को नियंत्रित करना रहा। बैठक में सभी पक्षों से सुझाव आमंत्रित किए गए और विस्तृत चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि इस बार दीपावली पर मुख्य बाजार में लगने वाले अस्थायी ठेली-फड़ बाजार को गांधी पार्क में स्थानांतरित किया जाएगा। महापौर ने स्पष्ट किया कि बाजार में दुकान लगाने की अनुमति केवल स्थानीय पंजीकृत व्यापारियों को ही दी जाएगी। बाहरी व्यापारियों को इस बार दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नगर निगम द्वारा सभी अस्थायी व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। बिना पंजीकरण के दुकान लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनका सामान जब्त किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के उपरांत दुकानों का आवंटन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

बाजार में लागू होगी नो एंट्री, अतिक्रमण पर सख्ती

त्योहारों को देखते हुए मुख्य बाजार क्षेत्र में शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चारपहिया वाहनों की नो एंट्री लागू की जाएगी। साथ ही, गांधी पार्क में व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए वैकल्पिक पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए बाजार की सड़कों के दोनों ओर सफेद पट्टी लगाई जाएगी, जिसके बाहर न तो वाहन पार्क किए जा सकेंगे और न ही कोई अतिक्रमण सहन किया जाएगा। संयुक्त टीम मंगलवार शाम को पूरे बाजार क्षेत्र का सर्वे और चिन्हीकरण करेगी, जिसमें पुलिस और व्यापार मंडल की टीम भी शामिल रहेगी। यह अभियान काशीपुर बाइपास रोड से शुरू किया जाएगा।

अतिक्रमण की रोजाना होगी निगरानी, बनेगी संयुक्त टीम

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बार-बार हिदायत देने के बावजूद कई दुकानदार पुनः अतिक्रमण कर लेते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। इससे निपटने के लिए नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम बनाई जाएगी, जो प्रतिदिन बाजार क्षेत्रों और प्रमुख सड़कों का निरीक्षण करेगी। जहां भी ठेली-फड़ या दुकानों का सामान सड़कों पर पाया जाएगा, वहां त्वरित कार्रवाई करते हुए चालान और सामान जब्ती की जाएगी।

महापौर ने मांगा जन सहयोग

महापौर विकास शर्मा ने बैठक में कहा कि शहर में यातायात जाम की समस्या दिनों-दिन गंभीर होती जा रही है। विशेषकर त्योहारी सीजन में यह समस्या विकराल रूप ले लेती है। नगर निगम इसे नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयासरत है और इस बार सभी संबंधित विभागों एवं व्यापार मंडलों को विश्वास में लेकर ठोस रणनीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि जो व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं, वे केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि जनहित में हैं। यदि शहरवासी सहयोग करें तो व्यवस्था को दुरुस्त करना कोई कठिन कार्य नहीं होगा। महापौर ने आम जनता और व्यापारियों से अपील की कि वे प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करें और शहर को जाम मुक्त बनाने में योगदान दें।

बैठक में नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, सीओ प्रशांत कुमार, यातायात निरीक्षक नरेन्द्र कुमार आर्य, चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी, देवेन्द्र कुमार, देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, मुख्य बाजार के पार्षद चिराग कालड़ा, पारस चुघ, राजेश कामरा, राजेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, संदीप कुमार, मनोज कुमार और प्रमोद कुमार सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close