Sunday 15/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
राजस्व विभाग ने विद्युत विभाग को अतिक्रमण मुक्त कर सौपी ज़मीन।स्थान – कालाढूंगी।रिपोर्टर – भगवान मेहरा।माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आईटीआई कोतवाली पुलिस व एसओजी काशीपुर की संयुक्त कार्रवाईकाशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जिले में अपराधियों और गिरोहबंद तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मार्च 2026 को थाना आईटीआई में एफआईआर संख्या 71/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एक गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी है, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।इसी क्रम में मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त विमल कुमार पुत्र महिपाल सिंह (32 वर्ष) निवासी ग्राम जलालपुर खालसा, थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद को 13 मार्च 2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगातयुवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते है खेलः विकास शर्मापंतनगर। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनका स्वागत किया और किच्छा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर धन्यवाद पत्र सौंपकर आभार व्यक्त किया।इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 13 अक्टूबर को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किच्छा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं, जिन पर अब वित्तीय स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि किच्छा नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक 8.5 किलोमीटर शेष भाग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 22 करोड़ रुपये, किच्छा-रुद्रपुर एनएच-74 से मलसा-कुरैया मार्ग के निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा पंतनगर विश्वविद्यालय के अंबेडकर पार्क में भारत रत्न B. R. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने एवं पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए केएमवीएन को 45.88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं किच्छा के पुराने टैक्सी स्टैंड पर भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका के सेनानियों की स्मृति में स्मारक निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को 51.51 लाख रुपये तथा किच्छा के बंडीया नमक फैक्ट्री पुल निर्माण के प्रथम चरण के लिए 8.58 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी की गई है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि इन सभी योजनाओं के धरातल पर उतरने से किच्छा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और यह योजनाएं क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किच्छा क्षेत्र से विशेष लगाव है और उनके नेतृत्व में किच्छा लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।पूर्व विधायक ने कहा कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए किच्छा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करती है।कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंड
उत्तराखण्ड

विधायक शिव अरोरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीएसटी दरों में कमी करने के निर्णय को देश हित मे बताया

ऐतिहासिक! विधायक बोले गरीब, माध्यम वर्ग को मिलेगी काफ़ी राहत, बाजार भ्रमण कर व्यापारियों व ग्राहकों से जाने उनके अनुभव

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने कहा देशवासियो को दीपवाली का उपहार देते हुऐ हर गरीब हर माध्यम वर्ग की चिंता करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी दरो मे जिस प्रकार परिवर्तन कर देश की आम जनमानस को राहत देने के अपने वादे को पुरा किया है वह ऐतिहासिक है।
वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 सितंबर को जीएसटी दरो मे परिवर्तन कर की बात इस बार 15 अगस्त को लाल किले से अपने भाषण मे की थी, इस बार दीपावली के त्यौहार से पहले देशवासियो को उपहार देने वाले है, वही जीएसटी दर लागू होने के प्रथम दिन विधायक शिव अरोरा व्यापारियों के बीच गये, जहाँ उन्होंने काशीपुर बाईपास रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम में जाकर व्यापारी व ग्राहकों से मुलाकात की।
उन्होंने ग्राहकों के मुलाक़ात कर पहले ओर अब की जीएसटी दरो मे हुऐ परिवर्तन के अनुभव को जाना ओर गिरी हुई नई दरे लागू होने के बाद पहले दिन खरीदारी करने आये लोगो को गुलाब का फूल भेट किया ओर उनके अनुभव को जाना,
वही ग्राहकों ने विधायक शिव अरोरा से कहा निश्चित रुप से इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर पहले 28% जीएसटी लगता था जो घटकर 18 परसेंट हो गया जिससे उनको किसी भी सामान को लेने में पहले के मुकाबले काफी पैसों का फायदा हुआ है यह अपने आप मे एक माध्यम वर्ग गरीब को काफ़ी राहत देने वाला है।
वही विधायक शिव अरोरा ने भी दुकानों पर जा कर जांचा की घटी दरो का लाभ ग्राहक को मिलना शुरू हुआ के नही जिस पर ग्राहक ने बताया की घटी दरो के साथ अब वस्तुए मिल रही है पहले जो किसी समान की क़ीमत थी ओर वर्तमान मे क़ीमत उससे कम है जो काफ़ी राहत देने वाला है।

विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से जीएसटी दरों में गिरावट से व्यापारी व ग्राहक दोनों को लाभ मिलेगा और व्यापारी का व्यापार बढ़ेगा और ग्राहक को काफी बचत होने वाली है, निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दिवाली का तोहफा अपने आप में ऐतिहासिक है गरीब,मध्यम वर्ग को राहत देने वाला हे, इसके लागू होने से एक जेनेरिक दवाई से लेकर खाने पीने की वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक आइटम सभी के दामों मे कमी देखने को मिलेगी। अब देश में 5% व 18 पर्सेंट जीएसटी की ही दरे देश मे काम करेगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारा काफ़ी वस्तु जिन पर जीएसटी को 0% करने का निर्णय लिया जो काफ़ी महत्वपूर्ण है
शिव अरोरा ने देश हित मे लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान, व्यापार मंडल महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव मनोज मदन डंपी चोपड़ा चिराग ढींगरा, राजेश कामरा, मयंक कक्कड़ व अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close