Sunday 28/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

टीएमयू एग्रीकल्चर कॉलेज के गंगा चैंपियंस क्लबका रामगंगा घाट पर क्लीन एंड अवेयरनेस कैंपेन

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज के गंगा चैंपियंस क्लब की ओर से रामगंगा घाट- मुरादाबाद पर विश्व स्वच्छता दिवस के अवसर पर स्वच्छता एवम् जागरूकता अभियान चलाया गया। नोडल ऑफिसर डॉ. गणेश दत्त भट्ट बताते हैं, गंगा चैंपियंस क्लब ने चार घंटे तक रामगंगा घाट पर स्वच्छता एवम् जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें गंगा चैंपियंस क्लब के सदस्यों ने घाट से प्लास्टिक की बोतलें और ग्लास, मिट्टी की मूर्तियां, डिस्पोजल, प्लास्टिक के खाली बोरे आदि वेस्ट मैटेरियल एकत्र किया। कैंपेन के दौरान छात्रों ने समझाया कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह हरेक नागरिक की प्रतिदिन की जिम्मेदारी है। एग्रीकल्चर कॉलेज की फैकल्टीज़ और छात्रों ने स्थानीय समुदाय को रामगंगा को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। इससे पूर्व एग्रीकल्चर कॉलेज के डीन प्रो. प्रवीण कुमार जैन ने गंगा चैंपियंस क्लब के सदस्यों को हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया। उन्होंने कहा, विश्व स्वच्छता दिवस हमें प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा की जिम्मेदारी का अहसास कराता है। इस अवसर पर डॉ. गणेश दत्त भट्ट, डॉ. महेश सिंह, डॉ. अमित मौर्य, डॉ. सुषमा सिंह के मार्गदर्शन में लगभग 50 स्टुडेंट्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया। गंगा चैंपियंस क्लब के सदस्यों ने संकल्प लिया, वे आगे भी समाज को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते रहेंगे। गंगा चैंपियंस क्लब की ओर से स्टुडेंट्स- मुकुन्द सिंह, लोचन व्यास, आनन्द राज, सार्थक, शनि राज, शुभ्रा सिंह, निहारिका नयन, समृद्धि सक्सेना आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Check Also
Close