Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

आर्ना फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विविध प्रशिक्षण कार्यक्रम

गदरपुर/रायपुर।आर्ना फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। फाउंडेशन की निदेशक रुना शर्मा ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना है।
हाल ही में आर्ना फाउंडेशन द्वारा 170 से अधिक महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का मार्गदर्शन दीपिका ने किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं ने बताया कि इस पहल से उनके जीवन में नए अवसर और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।
आर्ना फाउंडेशन महिलाओं को केवल सिलाई ही नहीं,बल्कि बुनाई,कढ़ाई,ब्यूटी ट्रेनिंग एवंभक्ति अन्य रोजगारपरक कौशलों का भी प्रशिक्षण उपलब्ध करा रहा है। संस्था का मानना है कि जब महिला आत्मनिर्भर बनती है तो परिवार,समाज और देश—तीनों को नई दिशा मिलती है।
संस्थापक एवं निदेशक रुना शर्मा ने कहा –“महिला सशक्तिकरण केवल शब्द नहीं,बल्कि बदलाव की प्रक्रिया है। आत्मनिर्भर महिला ही समाज की असली शक्ति है और आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बनाने की प्रेरणा है।”
आर्ना फाउंडेशन आने वाले समय में और अधिक महिलाओं तक अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है,ताकि ‘सशक्त महिला – सशक्त समाज’ का सपना साकार हो सके। इस प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया जिसमें विशेष तौर पर मिसेज ब्यूटी आइकन इंडिया ग्लोबल निवृति,सुनीता प्रधान,नम्रता गुगलानी उपस्थित थे।

Check Also
Close