Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

पौड़ी में आर्ट ऑफ लिविंग ने आयोजित किया प्रज्ञा योग प्रशिक्षक सुनील पंत का सम्मान समारोह

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आर्ट ऑफ लिविंग के स्थानीय इकाई ने अपने प्रतिष्ठित शिक्षक सुनील पंत का सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें प्रज्ञा योग (Intuition Program) की साधना संपन्न करने और प्रशिक्षक बनने पर बधाई दी। समारोह में साधकों ने उनके समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और इस उपलब्धि को स्थानीय स्तर पर एक प्रेरक उदाहरण बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ आर्ट ऑफ लिविंग शिक्षिका प्रमिला रावत ने कहा कि स्थानीय स्तर पर प्रज्ञा योग का प्रशिक्षक होना सभी साधकों के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि प्रज्ञा योग छह से अठारह वर्ष तक के बच्चों के लिए विकसित किया गया है,जो उनकी बुद्धि,संस्कार और जीवन दृष्टि को उत्कृष्ट बनाने में सहायक है। सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह रावत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रज्ञा योग युवाओं को सही मार्ग पर ले जाने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने का उत्कृष्ट साधन है। उन्होंने सुनील पंत की निरंतर साधना और समर्पण की भी सराहना की। योग प्रशिक्षक सुनील पंत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी साधकों को सतत साधना और अभ्यास का महत्व समझाया और जीवन में नियमित साधना को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सुदर्शन बिष्ट और देवेंद्र ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में गुरु पूजा और ध्यान साधना भी संपन्न हुई,जिसने कार्यक्रम को आध्यात्मिक एवं पवित्र माहौल से भर दिया। इस अवसर पर शोभा परमार,आशा रावत,अंजू गैरोला,लता बलोधी,चेतना,रजनी,ऋतु,हेमलता,राजेश्वरी ढौंडियाल,अर्चना,वसुधा समेत कई साधक और साधिकाएं उपस्थित रही,जिन्होंने कार्यक्रम की गरिमा और उत्साह को बढ़ाया। यह सम्मान समारोह न केवल सुनील पंत की व्यक्तिगत उपलब्धि का प्रतीक बना,बल्कि स्थानीय युवाओं और बच्चों को योग,साधना और जीवन के सकारात्मक मूल्यों की ओर प्रेरित करने वाला एक आदर्श उदाहरण भी बनकर उभरा।

Check Also
Close