Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत श्रीनगर में लगा बहुआयामी स्वास्थ्य शिविर

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत रामलीला ग्राउंड,श्रीनगर में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ.शिव मोहन शुक्ला तथा जिला नोडल अधिकारी (एनसीडी) डॉ.पारुल गोयल के निर्देशन में किया गया।
शिविर में विभिन्न रोगों की जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गयीं। साथ ही तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरुकता, नशामुक्ति संबंधी परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत नशे के विरुद्ध तथा पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध संयुक्त हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। इस हस्ताक्षर अभियान में प्राचार्य मेडिकल कॉलेज श्रीनगर डॉ.आशुतोष सयाना,निदेशक गढ़वाल मंडल डॉ.सी.पी.त्रिपाठी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ.शिव मोहन शुक्ला,जिला नोडल अधिकारी डॉ.पारुल गोयल,संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.गुसाई,श्रीनगर क्षेत्र के पार्षदगण सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने हस्ताक्षर कर इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Check Also
Close