Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
Champawat Newsउत्तराखण्ड

किसान सम्मान समारोह में किसानों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा : आयोजक साईं एग्रो सीड्स

गदरपुर। अशोका रिसोर्ट में साई एग्रो सीड के एमडी सतीश मुंजाल द्वारा किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर के किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में आनंद सिंह जीना, जॉइंट डायरेक्टर ब्रीडर सीड्स प्रोटेक्शन सेंटर ने सहभागिता की और किसानों को बीज एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय-समय पर आयोजित होने वाले ऐसे आयोजनों से किसानों को नई तकनीकों और उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी मिलती है, जिससे उत्पादकता और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि होती है।विशिष्ट अतिथि सीताराम चेहर, प्रोडक्शन मैनेजर IFFDC लखनऊ ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, फसल प्रबंधन और उत्पादन बढ़ाने के आधुनिक तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सुखविंदर सिंह चुघ ने किया। मंच पर आसीन वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किसानों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कृषि क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमरीक सिंह, करन मुंजाल, प्रीतम सिंह संधू, राजेंद्र सिंह मक्कड़, हरभजन सिंह, वेद बजाज, प्रमोद बजाज, सुभाष बेहड़,गौरव मदान, अशोक गांधी,राजेंद्र शास्त्री, निसार हुसैन,वशिष्ट प्रजापति, वेद गाबा,पारसनाथ,राजकुमार सिंधी सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
समारोह में उपस्थित किसानों ने भी अपनी समस्याएं सांझा कीं और कृषि क्षेत्र में आ रही चुनौतियों पर चर्चा की। आयोजन से क्षेत्र के किसानों को नई दिशा और प्रेरणा मिल रही है।

Check Also
Close