Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

श्रीनगर में जीएसटी बचत उत्सव-छात्रों ने समझा शिक्षा सामग्री पर जीएसटी मुक्त होने का लाभ

श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे जीएसटी बचत उत्सव के तहत मंगलवार को श्रीनगर स्थित आदिती पैलेस में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म के पौड़ी जिला संयोजक गणेश भट्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्रीनगर क्षेत्र के तीन सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। गणेश भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा पूरे देश में 22 से 29 सितंबर तक सात दिवसीय जीएसटी बचत उत्सव मना रही है। इसी क्रम में उन्होंने विद्यार्थियों को विस्तार से बताया कि मोदी सरकार ने शिक्षा से जुड़ी आवश्यक सामग्रियों-कॉपियां,किताबें,पेंसिल,रबर और कॉफी जैसी वस्तुओं-पर जीएसटी को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने हमेशा युवाओं और विद्यार्थियों के हित में निर्णय लिए हैं। शिक्षा सामग्री पर जीएसटी शून्य करना एक ऐतिहासिक कदम है,जिससे न केवल छात्रों को पढ़ाई आसान होगी बल्कि अभिभावकों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा। कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं ने भी केंद्र सरकार के इस फैसले को सराहा। उन्होंने कहा कि अब पढ़ाई की सामग्री सस्ती और सहज दरों पर उपलब्ध होगी,जिससे उनकी शिक्षा यात्रा सरल और सुलभ बनेगी। इस अवसर पर मंच पर जिला उपाध्यक्ष गिरीश पैन्यूली,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल,नगर पालिका के पूर्व सभासद प्रदीप मल,मंडल महामंत्री दिनेश पटवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल मीडिया प्रभारी प्रकाश सती ने किया। यह आयोजन छात्रों के लिए केवल जानकारीपूर्ण ही नहीं रहा,बल्कि जीएसटी सुधारों के प्रति उनमें सकारात्मक सोच और विश्वास भी जागृत करने वाला साबित हुआ।

Check Also
Close