Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर


गदरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत गदरपुर मंडल द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर प्रधानमंत्री मोदी की लंबी आयु की कामना की। गदरपुर मंडल द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानवता की सेवा का उदाहरण पेश किया। इस अवसर पर लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य न केवल रक्त की आवश्यकता को पूरा करना था, बल्कि समाज में सेवा और मानवता की भावना को भी बढ़ावा देना था। गदरपुर मंडल द्वारा इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जा रहा है। रक्तदान शिविर के आयोजन में गदरपुर मंडल के सदस्यों ने कड़ी मेहनत की और अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाया। इस आयोजन की सफलता के लिए मंडल के सदस्यों और रक्तदाताओं को बधाई दी जा रही है। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा,पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर, नरेश हुड़िया,परमजीत सिंह,अश्विनी कुमार,कपिल गंडा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close