Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

खटीमा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन खटीमा के थारू भवन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा उपस्थित रहे।

संगोष्ठी का शुभारंभ श्री बहुगुणा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन दर्शन एवं अंत्योदय की भावना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का सपना देखा था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के “लोकल फॉर वोकल” के आह्वान को दोहराते हुए कहा कि हमें उत्तराखण्ड में बने उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने अंचल डेरी के दुग्ध एवं पनीर जैसे उत्पादों का उल्लेख करते हुए स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग पर बल दिया। साथ ही प्रदेश में चल रहे महिला सशक्तिकरण अभियानों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन समाज की सेवा को समर्पित रहा। उनका एकात्म मानववाद का दर्शन आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पथप्रदर्शक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने में सहयोग करें।

कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और वृक्षारोपण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, नगर पालिका अध्यक्ष रामु जोशी, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला महामंत्री रमेश जोशी,जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अमित पांडेय,जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल मान, कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह यादव, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीकांत राठौर,मण्डल अध्यक्ष बलदेव भाटिया,नीता सक्सेना, आदेश ठाकुर, मंडल एवं मोर्चा के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also
Close