Saturday 02/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

आम आदमी पार्टी ने पेपर लीक मामले की जांच हेतु पांच सूत्रीय ज्ञापन राज्यपाल को भेजागदरपुर । आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश के राज्यपाल महोदय को संबोधित पांच सूत्रीय एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी गदरपुर के माध्यम से भेजा गया । आम आदमी पार्टी के लिए वरिष्ठ नेता और बंगाली समाज मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष व्यापारी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय में माननीय उप जिलाधिकारी को यूकेएसएसएससी परीक्षा लीक मामले में ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक होने से उत्तराखंड के हजारों बेरोजगार युवाओं की वर्षों से की गई तैयारी को गहरा धक्का लगा है अनेक युवाओं के मानसिक अवसाद के शिकार होने की संभावना है और वह अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने से पूरी परीक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है । युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा से वैसे ही लोग पीड़ित हैं और आर्थिक रूप से भी कमजोर हो रहे हैं । परीक्षा की तैयारी से लेकर परीक्षा होने तक बड़ी मुश्किल से धन जुटाकर परीक्षा देने आते हैं फिर चणयंयदि परीक्षा व्यवस्था में पेपर लीक होने जैसा कृत्य होता है तो युवा सरकार पर कैसे भरोसा करेंगे ? छात्र हित में उनके द्वारा पांच सूत्री ज्ञापन में यूकेएसएसएससी पेपर लीक की निष्पक्ष जांच माननीय हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से करवाने ,दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने ,भविष्य में भर्ती परीक्षा में किसी प्रकार की धांधंली ना हो सुनिश्चित किए जाने, यू के एसएसएससी परीक्षा में छात्रों की आर्थिक क्षति का आकलन कर भरपाई सरकार द्वारा किए जाने, एक माह की निर्धारित समय सीमा में जांच प्रक्रिया पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किए जाने की मांग शामिल है । इस मौके पर सुभाष व्यापारी के अलावा भक्त दास ,राघवेंद्र सिंह ,प्रवीण, पंकज कुमार, रमेश कुमार ,मनोरंजन साना, मनजीत सिंह ,अमित, सुशील कुमार, गौरांग ,शेखर, सुनील भास्कर सहित तमाम लोग शामिल रहे ।

Check Also
Close