Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

350 वें शहीदी समागम का शुभारंभ करते हुए गुरु तेग बहादुर जी को किया नमनगदरपुर । गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी समागम का शुभारंभ करते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा किला खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में गुरदासपुर से आए रागी भाई कवलजीत सिंह द्वारा मनोहर कीर्तन के साथ गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा मानवता के कल्याण के लिए गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी का एक अलौकिक एवं मार्मिक दृश्य रहा होगा उन्होंने कहा जब कश्मीरी पंडितों द्वारा गुरु तेग बहादुर के दरबार में आनंदपुर साहिब पहुंचकर अपनी धर्म की रक्षा की गुहार लगाई थी तो उनके द्वारा दिल्ली के बादशाह औरंगजेब को समझाने का प्रयास किया तो गुरु जी को गिरफ्तार करके दिल्ली के चांदनी चौक में शहीद कर दिया गया था वहीं उनके शिष्य भाई मतिदास, भाई सती दास एवं भाई दयाला जी को भी शहीद किया गया था जिनकी अलौकिक शहादत के 350 वें शहीदी समागम में सभी को श्रद्धापूर्वक भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान भाई परमजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, नरेश सिंह ,देवेंद्र सिंह, गुरबख्शीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, अजीत सिंह,अमरजीत सिंह, हरविंदर सिंह के अलावा तमाम श्रद्धालु संगत मौजूद रही ।

Check Also
Close