Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

गदरपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत, परिजनों में मातम

गदरपुर। कल शाम लगभग 5:30 बजे रोड गुरुद्वारे के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें अमरपुरी निवासी सुरजीत कौर पत्नी देवेंद्र सिंह की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सुरजीत कौर मोटरसाइकिल पर बैठकर गुरुद्वारे के सामने से गुजर रही थीं कि अचानक एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत गदरपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए रुद्रपुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।
सुरजीत कौर अपने पीछे एक पुत्री और दो पुत्रों को छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Check Also
Close