Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

26.09.2025आयुष विभाग के शिविरों में सैकड़ों लाभान्वित – “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान ने बढ़ाई जागरूकता.उधम सिंह नगर। आयुष विभाग, जनपद उधम सिंह नगर द्वारा पोषण माह एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 25 और 26 सितंबर को जनपद के विभिन्न स्थलों पर स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं में पोषण, मातृ स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता और आयुर्वेदिक जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।इन सभी शिविरों का आयोजन डॉ. आलोक कुमार शुक्ला, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, उधम सिंह नगर के नेतृत्व एवं निर्देशन में संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में चिकित्सकीय टीमों ने स्वास्थ्य सेवाएँ जनसामान्य तक पहुँचाईं।25 सितंबर को असेवित क्षेत्र मजरा गुमानी, नंदपुर में शिविर का आयोजन डॉ. अरुण कुमार, चिकित्साधिकारी और डॉ. रविन्द्र, चिकित्साधिकारी द्वारा किया गया। इस शिविर में एनसीडी जांच, किशोरियों हेतु मासिक धर्म स्वच्छता व पोषण संबंधी जानकारी तथा योग सत्र आयोजित किया गया। कुल 147 लाभार्थियों (96 महिला और 51 पुरुष) की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें हीमोग्लोबिन, शुगर और बी.पी. की जांच शामिल रही।26 सितंबर को जिला चिकित्सालय, रुद्रपुर में वृद्ध महिलाओं के लिए मर्म चिकित्सा आधारित शिविर का आयोजन हुआ। इसमें डॉ. निवेदिता जोशी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी और डॉ. बिरेन्द्र सिंह रौतेला, चिकित्साधिकारी द्वारा 35 महिलाओं को स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। इसी दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चकरपुर (खटीमा) में गर्भवती महिलाओं हेतु एनीमिया, मातृ स्वास्थ्य एवं आयुर्वेदिक गर्भिणी परिचर्या

पर विशेष शिविर आयोजित हुआ, जिसमें डॉ. पंकज राय, चिकित्साधिकारी और फार्मेसी अधिकारी श्री मानवेन्द्र प्रकाश की देखरेख में 30 महिलाओं की जांच की गई।
उसी दिन पंचायत घर, बरा में भी गर्भवती महिलाओं हेतु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें डॉ. ऋचा गंगवार, चिकित्साधिकारी, योग अनुदेशक ज्योति व विजय तथा आशा कार्यकर्ताओं की टीम ने 47 लाभार्थियों (45 महिला और 2 पुरुष) को लाभान्वित किया।
आयुष विभाग ने बताया कि इन सभी शिविरों के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों को पोषण, योग, मातृ स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया गया। कुल मिलाकर सैकड़ों लाभार्थी इन कार्यक्रमों से लाभान्वित हुए। विभाग का प्रयास है कि इस प्रकार के जन-जागरूकता शिविर भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएं।
“आयुर्वेद हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। यदि हम संतुलित आहार, योग, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या का पालन करें तो अनेक बीमारियों से बच सकते हैं। मातृ स्वास्थ्य, किशोरियों की पोषण संबंधी देखभाल एवं महिलाओं की स्वास्थ्य जागरूकता समाज की समृद्धि का आधार है। मैं जनपद की जनता से अपील करता हूँ कि वे नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाएँ और आयुर्वेद को अपनी दिनचर्या में अपनाएँ”

  • डॉ. आलोक कुमार शुक्ला
    जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी उधमसिंहनगर
Check Also
Close