Sunday 15/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
राजस्व विभाग ने विद्युत विभाग को अतिक्रमण मुक्त कर सौपी ज़मीन।स्थान – कालाढूंगी।रिपोर्टर – भगवान मेहरा।माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आईटीआई कोतवाली पुलिस व एसओजी काशीपुर की संयुक्त कार्रवाईकाशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जिले में अपराधियों और गिरोहबंद तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मार्च 2026 को थाना आईटीआई में एफआईआर संख्या 71/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एक गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी है, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।इसी क्रम में मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त विमल कुमार पुत्र महिपाल सिंह (32 वर्ष) निवासी ग्राम जलालपुर खालसा, थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद को 13 मार्च 2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगातयुवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते है खेलः विकास शर्मापंतनगर। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनका स्वागत किया और किच्छा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर धन्यवाद पत्र सौंपकर आभार व्यक्त किया।इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 13 अक्टूबर को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किच्छा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं, जिन पर अब वित्तीय स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि किच्छा नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक 8.5 किलोमीटर शेष भाग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 22 करोड़ रुपये, किच्छा-रुद्रपुर एनएच-74 से मलसा-कुरैया मार्ग के निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा पंतनगर विश्वविद्यालय के अंबेडकर पार्क में भारत रत्न B. R. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने एवं पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए केएमवीएन को 45.88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं किच्छा के पुराने टैक्सी स्टैंड पर भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका के सेनानियों की स्मृति में स्मारक निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को 51.51 लाख रुपये तथा किच्छा के बंडीया नमक फैक्ट्री पुल निर्माण के प्रथम चरण के लिए 8.58 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी की गई है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि इन सभी योजनाओं के धरातल पर उतरने से किच्छा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और यह योजनाएं क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किच्छा क्षेत्र से विशेष लगाव है और उनके नेतृत्व में किच्छा लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।पूर्व विधायक ने कहा कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए किच्छा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करती है।कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंड
उत्तराखण्ड

किच्छा में ‘जीएसटी बचत उत्सव’ आयोजित, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने की शिरकत — प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के आर्थिक सुधारों की सराहना

किच्छा मुख्य बाजार में शुक्रवार को ‘जीएसटी बचत उत्सव’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम का भाजपा किच्छा नगर मंडल एवं देवभूमि व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य हाल ही में घटाई गई जीएसटी दरों के लाभों को आम जनता और व्यापारियों तक पहुंचाना था।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो आर्थिक सुधारों की क्रांतिकारी पहल हुई है, वह वास्तव में ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को साकार करते हुए जीएसटी दरों में कटौती का जो निर्णय लिया है, उससे आम जनता, व्यापारी वर्ग और छोटे उद्यमियों को सीधा लाभ मिलेगा। जीएसटी की नई दरों से उपभोक्ता वस्तुएं सस्ती हुई हैं, जिससे महंगाई पर नियंत्रण के साथ-साथ बाजार में खरीदारी को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता और जनहितकारी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह फैसला देश की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम है।
पूर्व विधायक ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य सरकार केंद्र की नीतियों को प्रभावी रूप से लागू कर रही है, जिससे प्रदेश के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पार्टी पदाधिकारी एवं व्यापारी नेताओं ने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे ग्राहकों को घटाई गई जीएसटी दरों की पूरी जानकारी दें और स्थानीय व स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें, ताकि आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी मजबूती मिल सके। उपस्थित व्यापारियों और आम नागरिकों ने जीएसटी दरों में कटौती का स्वागत किया और कहा कि यह कदम नवरात्रि से दीपावली तक के त्योहारी सीजन में बाजार में नई ऊर्जा और उत्साह भरने वाला है। जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय अरोड़ा, महामंत्री नितिन फुटेला, जिला उपाध्यक्ष अमन मदान, सुरेंद्र चौधरी, मुकेश कोली, धर्मराज जायसवाल, संदीपअरोड़ा, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, राकेश गुप्ता, प्रकाश पंत, पूरन भट, विनोद कोली, नितिन वाल्मीकि, रामावतार अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, ललित कुमार, रमन कोली समेत सैकड़ो कार्यकर्ता, व्यापारी उपस्थित थे।

Check Also
Close