Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

राम-भरत मिलाप,शूर्पणखा का मायाजाल,खर-दूषण वध का मंचन

गदरपुर की शान किन्नर शालू एवं करिश्मा को किया सम्मानित

गदरपुर। शिव मंदिर रामलीला कमेटी में रामलीला के दौरान भरत मिलाप सहितअनेक महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया।
श्रीराम का अभिनय शुभम गगनेजा,लक्ष्मण का यश कालड़ा और सीता का वंश गुप्त और भरत की भूमिका प्रियांशु गुप्ता,शत्रुघ्न की हनु कश्यप ने तथा अनुराग माथुर ने शूर्पणखा की भूमिका शानदार ढंग से प्रस्तुत की। इस प्रसंग में दर्शकों ने भरत के विरह और भक्ति भाव को बड़े ध्यान से देखा। शूर्पणखा द्वारा राम लक्ष्मण को नृत्य गीत के माध्यम से रिझाने के प्रयास, लक्ष्मण द्वारा शूर्पणखा के नाक कान काटा जाना तथा खरदूषण वध तक की लीला का मंचन किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिव मंदिर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री जय किशन अरोरा ने कहा कि रामलीला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना हम सबका दायित्व है। रामलीला मंचन कार्यक्रम के दौरान प्रगति पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा हनुमान जी के जीवन पर आधारित तथा पीएस मॉडल स्कूल के बच्चों द्वारा गीत एवं नृत्य के माध्यम से सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया। बच्चों को कमेटी द्वारा पुरस्कृत भी किया गया । वहीं कार्यक्रम के दौरान गदरपुर क्षेत्र की सम्मानित शालू किन्नर ,करिश्मा किन्नर, संजीदा,चांदनी सहित उनकी टीम को कमेटी अध्यक्ष जयकिशन और उनके सहयोगियों द्वारा सम्मानित किया गया।

Check Also
Close