Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत पौड़ी जनपद में चिकित्सा शिविर,192 लोगों ने उठाया लाभ

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा पर्व के अंतर्गत स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत जनपद पौड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जन-जागरूकता और चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को खिर्सू ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पोखरी,धारखोला,सुमाड़ी,जाख,बुघाणी,कठुली,भट्टीसेरा और कलियासौड़ में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में कुल 192 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर के दौरान एनसीडी गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग की गई,जिसमें उच्च रक्तचाप,मधुमेह और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच शामिल रही। इसके अलावा किशोरियों और महिलाओं में एनीमिया की जांच की गई तथा गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच कर उन्हें आयरन व कैल्शियम की दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही ग्रामीणों को अन्य आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं। स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं और स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी गई, ताकि वे समय पर उनका लाभ उठा सकें। इस पहल से न केवल महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा,बल्कि परिवार और समाज को भी सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.जीशान अली ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के अतिरिक्त राजकीय इंटर कॉलेज खण्डाह में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यहां 47 छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें पोषण एवं मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए डॉ.अतुल उनियाल,स्वाति तड़ियाल,प्रदीप रावत,निशा डिमरी,हरदीप रावत और ईशा बहुगुणा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। उनकी सक्रिय भागीदारी से शिविर सफल और लाभकारी साबित हुआ।

Check Also
Close