Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर में किशोर न्याय बोर्ड की मासिक बैठक संपन्न,निरुद्ध बच्चों के पुनर्वास और शिक्षा पर विशेष ध्यान

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आज राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर),गडोली में किशोर न्याय बोर्ड की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रतीक्षा केसरवानी,प्रधान न्यायाधीश,किशोर न्याय बोर्ड द्वारा की गयी। बैठक के दौरान दत्तक अधिनियम एवं उससे जुड़ी प्रक्रियाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण से संबंधित नीतियों और प्रावधानों की जानकारी दी गयी और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गयी। संस्था में निरुद्ध बच्चों की वर्तमान स्थिति,उनके पुनर्वास,शिक्षा,स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यकताओं की समीक्षा की गयी। साथ ही बच्चों के पुनर्स्थापन और सामाजिक पुनर्वास के लिए उपलब्ध संसाधनों और योजनाओं पर भी विचार किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि निरुद्ध बच्चों की देखरेख,शिक्षा,मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास के लिए आवश्यक सभी कदम समयबद्ध और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित किए जाएंगे। संबंधित अधिकारियों को इसके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाजिश कलीम,जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार और जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह दुबड़िया उपस्थित रहे।

Check Also
Close