Sunday 15/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
राजस्व विभाग ने विद्युत विभाग को अतिक्रमण मुक्त कर सौपी ज़मीन।स्थान – कालाढूंगी।रिपोर्टर – भगवान मेहरा।माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आईटीआई कोतवाली पुलिस व एसओजी काशीपुर की संयुक्त कार्रवाईकाशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जिले में अपराधियों और गिरोहबंद तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मार्च 2026 को थाना आईटीआई में एफआईआर संख्या 71/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एक गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी है, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।इसी क्रम में मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त विमल कुमार पुत्र महिपाल सिंह (32 वर्ष) निवासी ग्राम जलालपुर खालसा, थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद को 13 मार्च 2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस एवं एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगातयुवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते है खेलः विकास शर्मापंतनगर। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनका स्वागत किया और किच्छा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति देने पर धन्यवाद पत्र सौंपकर आभार व्यक्त किया।इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 13 अक्टूबर को किच्छा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किच्छा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं, जिन पर अब वित्तीय स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि किच्छा नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक 8.5 किलोमीटर शेष भाग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 22 करोड़ रुपये, किच्छा-रुद्रपुर एनएच-74 से मलसा-कुरैया मार्ग के निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा पंतनगर विश्वविद्यालय के अंबेडकर पार्क में भारत रत्न B. R. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने एवं पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए केएमवीएन को 45.88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं किच्छा के पुराने टैक्सी स्टैंड पर भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका के सेनानियों की स्मृति में स्मारक निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को 51.51 लाख रुपये तथा किच्छा के बंडीया नमक फैक्ट्री पुल निर्माण के प्रथम चरण के लिए 8.58 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को जारी की गई है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि इन सभी योजनाओं के धरातल पर उतरने से किच्छा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और यह योजनाएं क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किच्छा क्षेत्र से विशेष लगाव है और उनके नेतृत्व में किच्छा लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।पूर्व विधायक ने कहा कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए किच्छा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करती है।कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंड
उत्तराखण्ड

राहु मंदिर बनेगा विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन केंद्र–जिलाधिकारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया की अध्यक्षता में राहु मंदिर के जीर्णोद्धार एवं मास्टरप्लान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मंदिर समिति,व्यापार मंडल,स्थानीय नागरिकों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों ने सहभागिता कर मंदिर विकास के रोडमैप पर विचार-विमर्श किया। बैठक में एनिमेशन और मास्टरप्लान में मंदिर परिसर एवं घाटों के सौंदर्यीकरण की विस्तृत झलक दिखायी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर की पौराणिकता और ऐतिहासिक महत्व अक्षुण्ण रखते हुए इसे विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा के लिए वेटिंग हॉल,शुद्ध पेयजल की व्यवस्था,स्वच्छ शौचालय, डिजिटल डिस्प्ले,प्याऊ,विश्राम स्थल तथा भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण प्राथमिकता से कराया जाय। साथ ही उन्होंने मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग का शीघ्र निर्माण और सुरक्षा की दृष्टि से कास्ट आयरन रेलिंग लगाए जाने पर भी बल दिया। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सभी निर्माण कार्य स्थानीय स्थापत्य शैली में किए जाएं ताकि मंदिर की सांस्कृतिक पहचान और अधिक प्रखर हो सके। उन्होंने मंदिर को एक हेरिटेज स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। जिलाधिकारी ने अपील की कि मंदिर समिति,व्यापार मंडल तथा स्थानीय नागरिकों की संयुक्त समिति विकास कार्यों की सतत निगरानी करेगी तथा कोई भी कमी पाए जाने पर तुरंत प्रशासन के संज्ञान में लाएगी,जिससे विकास कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे हो सकें। बैठक में मंदिर समिति के सदस्यों ने कहा कि विकास योजनाओं से मंदिर का गौरव और बढ़ेगा। स्थानीय लोगों ने भी खुशी जताते हुए भरोसा दिलाया कि सभी के सहयोग से प्रशासन को आवश्यक इनपुट दिए जाएंगे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशासन काफी मेहनत और गंभीरता से विकास कार्यों को गति दे रहा है। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने आश्वस्त किया कि वे भी बढ़-चढ़कर प्रशासन और मंदिर समिति का सहयोग करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि राहु मंदिर जिले की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर है। इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन की नई पहचान दिलाई जाएगी। स्थानीय नागरिकों की सहभागिता और परंपरा की गरिमा को बनाए रखते हुए इस स्थल को एक आदर्श धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल,मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह रावत,जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close