Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत थलीसैंण के विद्यालयों में चलाया स्वच्छता अभियान

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आज 27 सितंबर 2025 को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 के अंतर्गत नगर पंचायत थलीसैंण द्वारा शनिवार को विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। नगर पंचायत की टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज थलीसैंण,सरस्वती शिशु मंदिर थलीसैंण,स्वामी ओंकारानंद दून पब्लिक स्कूल थलीसैंण,राजकीय प्राथमिक विद्यालय कैन्यूर तथा राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कैन्यूर थलीसैंण में स्वच्छता प्रतियोगिता,पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। अधिशासी अधिकारी दीपक प्रताप ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आह्वान पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करना भविष्य की पीढ़ी को स्वस्थ समाज की ओर ले जाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। हमें स्वच्छता को केवल अभियान न मानकर जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता प्रतियोगिता,पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिताओं में कुल 583 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य,शिक्षक और नगर पंचायत की टीम मौजूद रही।

Check Also
Close