Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न–महिपाल बिष्ट बने अध्यक्ष

श्रीनगर गढ़वाल। हिमालय की गोद में बसे हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 2025-26 सम्पन्न हो गए हैं। शनिवार को आयोजित इस चुनाव में कुल 4601 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देर शाम घोषित परिणामों में एबीवीपी के महिपाल बिष्ट अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी शिवांश डोभाल को 664 मतों के अंतर से पराजित किया। चुनाव की प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हुई और लगभग 3 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मतदान के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और अनुशासन का नजारा देखने को मिला। चुनाव समिति,डीएसडब्ल्यू बोर्ड,नियंता बोर्ड,पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने मिलकर मतदान स्थल पर सुचारू और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने सभी बूथों का जायजा लिया और मतदान प्रक्रिया की निगरानी की। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो.एच.सी.नैनवाल ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए विश्वविद्यालय के शिक्षक,कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को शांतिपूर्ण मतदान के लिए धन्यवाद दिया। इस चुनाव में विभिन्न पदों पर परिणाम इस प्रकार रहे-अध्यक्ष-महिपाल सिंह बिष्ट-2584 वोट,उपाध्यक्ष-शिवांक नौटियाल-2603 वोट,सचिव-अनुरोध पुरोहित-2307 वोट,कार्यकारिणी सदस्य (छात्रा पद)-विदिशा सिंह-2504 वोट,विश्वविद्यालय प्रतिनिधि-अनमोल सिंह जायड़ा-2430 वोट,वहीं छात्रसंघ के कोषाध्यक्ष पद पर आयुष,सहसचिव पद पर अभिषेक सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य पद पर पीयूष नौटियाल और सुधाशु कुमार झा निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को रविवार को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन और संपूर्ण प्राध्यापक व कर्मचारी टीम ने चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विश्वविद्यालय में लोकतंत्र का प्रतीक-इस चुनाव ने विश्वविद्यालय में लोकतांत्रिक चेतना और छात्रों की सक्रिय भागीदारी को प्रदर्शित किया। शांतिपूर्ण मतदान और सुव्यवस्थित प्रशासन ने इसे एक आदर्श छात्रसंघ चुनाव के रूप में प्रस्तुत किया।

Check Also
Close