Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

उफरैखाल में भव्य स्वास्थ्य शिविर 350 लोगों ने उठाया लाभ स्व.राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट का सराहनीय प्रयास विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी निःशुल्क सेवाएं

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्व.राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा रविवार को जनपद पौड़ी के अन्तर्गत थलीसैंण ब्लॉक के राजकीय डिग्री कॉलेज उफरैखाल परिसर में नौवां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कुल 350 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत ने बताया कि शिविर में ग्रामीणों के लिए जनरल फिजिशियन,स्त्री रोग विशेषज्ञ,नेत्र रोग विशेषज्ञ,हड्डी रोग विशेषज्ञ,बाल रोग विशेषज्ञ सहित विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। इसके साथ ही फेफड़ों की जांच,शुगर टेस्ट,लिवर की जांच तथा अन्य परीक्षण आधुनिक मशीनों द्वारा निशुल्क किए गए। विशेष रूप से 150 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। शिविर में शामिल प्रमुख चिकित्सकों में डॉ.सौयद (जनरल फिजिशियन),डॉ.सलमा (स्त्री रोग विशेषज्ञ),डॉ.नदीम (ऑर्थोपेडिक),डॉ.सम्बुल,डॉ.गुलराना और डॉ.रोहित रहे,जिन्होंने अपनी विशेषज्ञता से ग्रामीणों को स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया। ग्रामीणों ने इस शिविर को बेहद लाभकारी बताया और ट्रस्ट के इस सामाजिक सरोकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जीवनदायी सिद्ध होते हैं,जहां स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित हैं। स्व.राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट का यह प्रयास ग्रामीण अंचल में जन-स्वास्थ्य जागरूकता को मजबूत बनाने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल मानी जा रही है।

Check Also
Close