Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

गढ़वाली फिल्म नौनी बुढ़ेगी की शूटिंग में हास्य और भावुकता से रंगे दृश्य,ग्रामीणों का जबरदस्त सहयोग

श्रीनगर गढ़वाल। लोक संस्कृति और ग्रामीण जीवन की जीवंत झलक पेश करती गढ़वाली फिल्म नौनी बुढ़ेगी की शूटिंग आज भागीरथी कला संगम के बैनर तले बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुई। फिल्म के विविध सीन गिरगांव,तरुली,छतकोट और बछेली गांवों में फिल्माए गए,जहां स्थानीय ग्रामीणों ने शूटिंग में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। फिल्म के निर्देशक मदन गाडोई ने बताया कि आज के शूटिंग सत्र में दर्शकों को हंसी और भावनाओं के मिश्रण से भरपूर सीन फिल्माए गए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का सहयोग असाधारण रहा,जिससे फिल्म के हर दृश्य में गढ़वाली संस्कृति और जीवन शैली की वास्तविकता स्पष्ट रूप से झलकती है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आए मुकेश नौटियाल,भगत सिंह बिष्ट,अरुण कुमार,शेखर काला,धर्मेंद्र,रमेश चंद्र थपलियाल,पदमेंद्र रावत,रवि पूरी आदि इन कलाकारों ने अपने प्राकृतिक अभिनय और भावपूर्ण प्रस्तुति से फिल्म के हास्य और संवेदनशील दृश्यों को जीवंत कर दिया। निर्देशक मदन गाडोई ने कहा कि ग्रामीणों का सहयोग असाधारण रहा,उन्होंने शूटिंग के हर चरण में सहायता प्रदान की और स्थानीय परिवेश को सजीव तरीके से कैमरे में कैद करने में मदद की। उनका कहना है कि ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ने फिल्म को और अधिक प्रामाणिक और दर्शकों के लिए दिलचस्प बनाया। फिल्म निर्माता ने बताया कि नौनी बुढ़ेगी जल्द ही सिनेमाघरों और डिजिटल माध्यमों पर दर्शकों के सामने होगी। उनका मानना है कि फिल्म का हास्य,भावुकता और गढ़वाली संस्कृति का समन्वय दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ेगा। यह फिल्म न केवल गढ़वाली भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देगी,बल्कि स्थानीय कलाकारों और ग्रामीण जीवन की जीवंत झलक भी प्रस्तुत करेगी।

Check Also
Close