Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी के निर्देश पर बालिकाओं को कराया गया जिला कार्यालय का भ्रमण

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया से मुलाकात की। इस दौरान बच्चों ने जिला कार्यालय में होने वाले कार्यों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बच्चों से आत्मीय बातचीत करते हुए उनके भविष्य और करियर की योजनाओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें सही मार्ग चुनने की प्रेरणा दी। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग को बालिकाओं को शैक्षिक भ्रमण कराने के निर्देश दिए गए थे,जिसके क्रम में बालिकाओं द्वारा जिला कार्यालय का भ्रमण किया गया। जिलाधिकारी ने बच्चों को जिला कार्यालय के विभिन्न पटलों जैसे नजारत,भूलेख,पेंशन,यूसीसी आदि का भ्रमण कराया और वहां होने वाले कार्यों से अवगत कराया। विभिन्न अनुभागों में बालिकाओं को कार्यालयी प्रक्रिया और कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी ने बाल विभाग को निर्देश दिये कि 40-40 बच्चों के समूह बनाकर उन्हें जनपद स्तरीय कार्यालयों और थानों का भ्रमण कराया जाय। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को सरकारी कार्य प्रणाली की जानकारी मिल सकेगी कि किस तरह कार्यालयों में कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि आसपास के विकासखंडों/तहसीलों के बच्चों को भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल किया जाय ताकि वे प्रशासनिक कार्यो को समझ सकें और अपने भविष्य की दिशा तय कर सकें। बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें किस तरह की पढ़ाई करनी होगी। उन्होंने बच्चों को ईमानदारी,मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा रावत,सुपरवाइजर सुषमा रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close