Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालयी योगासन प्रतियोगिता का हुआ ऋषिकेश में भव्य आयोजन


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी योगासन महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य आयोजन 1 अक्टूबर 2025 को ओंकारानंद प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान ऋषिकेश में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेशभर से आए प्रतिभागियों ने योगासन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के नियमों के अनुसार यदि चार से कम टीमें प्रतियोगिता में भाग लेती हैं तो सीधी प्रतियोगिता के बजाय चयन प्रक्रिया के माध्यम से विश्वविद्यालय टीम का गठन किया जाता है। इस बार प्रतियोगिता में तीन टीमों ने भाग लिया,जिसके चलते चयन प्रक्रिया द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया गया। महिला वर्ग का चयन डॉ. रजनी नौटियाल द्वारा किया गया। पुरुष वर्ग का चयन डॉ.विनोद नौटियाल की देखरेख में संपन्न हुआ। सम्पूर्ण चयन प्रक्रिया का पर्यवेक्षण मोहित सिंह बिष्ट ने किया। समापन समारोह में आयोजक संस्था द्वारा सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए मेडल व डायरी वितरित की गईं। पुरस्कार वितरण का कार्य विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक मोहित सिंह बिष्ट,चयनकर्ता डॉ.विनोद नौटियाल एवं डॉ.रजनी नौटियाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आयोजन सचिव सनील रावत,संस्थान के निदेशक,विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रशिक्षक,प्रबंधक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि योग केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं,बल्कि जीवन को स्वस्थ,संतुलित और अनुशासित बनाने की कला है। विश्वविद्यालय स्तर पर ऐसे आयोजन से न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा भी मजबूत होती है।

Check Also
Close