Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

गांधी जयंती पर धावकों का जज्बा,21 किमी हॉफ मैराथन में दौड़े कदम-107 प्रतिभागियों ने दिखाया दम


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। महात्मा गांधी जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के उपलक्ष्य में बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को पौड़ी के ऐतिहासिक कण्डोलिया मैदान से क्रॉस कंट्री और ओपन हॉफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। खेल प्रेम और देशभक्ति के संगम इस आयोजन में कुल 107 धावकों ने दमखम दिखाया और स्वच्छता व स्वास्थ्य का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन और जिला खेल कार्यालय की ओर से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और स्वच्छता दोनों ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों का मूल मंत्र रहे हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना जगाने के साथ-साथ समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं। अंडर-14 वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ में बालक वर्ग में कार्तिक प्रथम,अंकित कुकरेती द्वितीय और अमन बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में वैभवी ममगाई ने स्वर्ण,अदिति ने रजत और नेहा पोखरियाल ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 वर्ग में बालक वर्ग में आयुष कुमार प्रथम,अनिश नेगी द्वितीय और सन्नी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अनुष्का ने प्रथम,नंदनी द्वितीय और पावनी तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी दूरी की 21 किमी हॉफ मैराथन में धावकों ने अपनी सहनशक्ति और खेल प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। बालक वर्ग-नकुल ने प्रथम,मोहित द्वितीय और शिवम तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग-शीतल ने प्रथम,काजल द्वितीय और दीपिका तृतीय रहीं। धावकों की ऊर्जा और प्रतिबद्धता ने यह साबित किया कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम भी है। प्रतियोगिता के दौरान धावकों ने स्वच्छता ही सेवा का संदेश देते हुए गांधी जयंती को खेल और समाज सेवा दोनों से सार्थक बनाया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर सिंह रावत ने कहा कि गांधी जयंती जैसे पावन अवसर पर खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश देना अत्यंत सराहनीय है। भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहें ताकि जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिले। सचिव जिला बैडमिंटन एसोसिएशन राजेंद्र सिंह बंगारी ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। आज जिन युवा धावकों ने दमखम दिखाया है,वही आगे चलकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों,खेल प्रेमियों और नगरवासियों की भारी उपस्थिति रही। दर्शकों ने धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट से मैदान गुंजा दिया।

Check Also
Close