Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर भागीरथी कला संगम का सफाई संकल्प

श्रीनगर गढ़वाल। महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भागीरथी कला संगम ने सोमवार को श्रीनगर डाक बंगला परिसर एवं आसपास सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और नगर को स्वच्छ रखने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान संस्था के संरक्षक रमेश चंद्र थपलियाल,भगवती प्रसाद पुरी और दीनबंधु चौहान ने कहा कि गांधी केवल नाम नहीं,बल्कि एक विचारधारा हैं जो समाज को जोड़ने और मार्गदर्शन देने का काम करती है। उन्होंने गांधी के विचार आंख के बदले आंख से पूरी दुनिया अंधी हो जाएगी को उद्धृत करते हुए कहा कि अहिंसा ही एक ऐसा हथियार है जो हर संघर्ष को जीतने में सहायक है। संस्था के निर्देशक मदन गाडोई,उपाध्यक्ष मुकेश नौटियाल,रवि पुरी,पदमेंद्र रावत,हरेंद्र तोमर,किशोरी नौटियाल,अरुण नेगी सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर नगरवासियों से स्वच्छता को जीवनशैली बनाने की अपील की। गौरतलब है कि भागीरथी कला संगम केवल विशेष अवसरों पर ही नहीं,बल्कि प्रत्येक सप्ताह नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाता है। संस्था का उद्देश्य स्वच्छता को जनांदोलन का रूप देकर लोगों को जागरूक करना और गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करना है। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय नागरिकों की भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे न केवल अपने घर-आंगन,बल्कि आसपास के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई का भी ध्यान रखें।

Check Also
Close