Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

जिला न्यायालय परिसर पौड़ी में विशेष विधिक जागरुकता शिविर व स्वच्छता अभियान हुआ आयोजित

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी धर्म सिंह की उपस्थिति में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर पौड़ी में विशेष विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर तथा वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सिविल न्यायाधीश वरिष्ठ प्रभाग/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाजिश कलीम ने उपस्थित न्यायिक अधिकारियों,प्रशासनिक अधिकारियों,कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को नशीली दवाओं के दुरुपयोग,नशे की लत के दुष्प्रभाव तथा नालसा योजना 2015 की विस्तृत जानकारी दी। शिविर में एंटी ड्रग वीडियो,तुम गिरना मत वीडियो तथा नशा जागरुकता और स्वास्थ्य नेविगेशन-नशामुक्त भारत लघु चलचित्र प्रदर्शित कर आमजन को नशा उन्मूलन हेतु जागरुक किया गया। गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला न्यायाधीश धर्म सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात गांधी एवं शास्त्री के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण कर उनके जीवन आदर्शों को स्मरण किया गया। तत्पश्चात सभी न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी। न्यायालय परिसर से कंडोलिया मार्ग तक जनजागरुकता रैली भी निकाली और वृहद् सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में पुलिस विभाग,शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य विभाग,नगर पालिका एवं वन विभाग का सहयोग रहा। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शहज़ाद ए.वाहिद सिंह,सिविल न्यायाधीश मजिस्ट्रेट प्रतीक मथेला,सिविल न्यायाधीश कनिष्ठ प्रभाग प्रतीक्षा केसरवानी,मुख्य अधिवक्ता विधिक सहायता परिषद कमल प्रसाद बमराड़ा,सहायक अधिवक्ता विनोद कुमार, सहित अन्य अधिकारी तथा स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Check Also
Close