Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में पैरामेडिकल छात्रों की तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ


श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के अधीन संचालित पैरामेडिकल कोर्स के छात्र-छात्राओं की तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने किया। शुभारंभ अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि खेल से जीवन में अनुशासन,नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क की भावना विकसित होती है। सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ाती हैं। पैरामेडिकल के छात्र स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ की हड्डी हैं,इसलिए उनके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार लगातार युवाओं को शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। डॉ.धन सिंह रावत के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने उन्हें फूल-मालाओं और बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया। पूरे आयोजन स्थल पर छात्रों में विशेष उत्साह और जोश देखा गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ.सुरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना के दिशा-निर्देशन में यह प्रतियोगिताएं 4 अक्तूबर तक आयोजित होंगी। इनमें रस्सा-कस्सी,खो-खो,कबड्डी,वॉलीबॉल,बास्केटबॉल,बैडमिंटन,कैरम जैसी खेल प्रतियोगिताएं शामिल की गई हैं। समापन दिवस पर कॉलेज प्रेक्षागृह में रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा,जिसमें छात्र-छात्राएं नृत्य,संगीत,नाट्य मंचन और लोकगीतों की प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इससे छात्र-छात्राओं को आगे भी अपनी प्रतिभा निखारने की प्रेरणा मिलेगी।

Check Also
Close