Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

पौड़ी जनपद में खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव को वृहद् टीकाकरण अभियान 4 अक्टूबर से शुरू


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पशुपालन विभाग पौड़ी जनपद में खुरपका-मुंहपका (एफ.एम.डी.) रोग से बचाव के लिए एक विशेष वृहद् टीकाकरण अभियान चलाने जा रहा है। यह अभियान 4 अक्टूबर से 17 नवंबर 2025 तक संचालित होगा। इस अवधि में पशुपालन विभाग की ओर से गठित 66 दल गांव-गांव जाकर पालतू पशुओं का टीकाकरण करेंगे। प्रत्येक दल में 3 से 4 सदस्य शामिल होंगे,जो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पशुओं को रोगमुक्त बनाने का कार्य करेंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.विशाल शर्मा ने जानकारी दी कि खुरपका-मुंहपका रोग एक संक्रामक बीमारी है,जो पशुओं में तेजी से फैलती है और उनकी उत्पादन क्षमता व दूध-दुग्धार्जन को गंभीर रूप से प्रभावित करती है। इसलिए इस रोग से बचाव के लिए पालतू पशुओं का समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की कि वे अपने गोवंशीय,महिषवंशीय,भेड़ और बकरियों का टीकाकरण अवश्य कराएं। यह न केवल उनके पशुओं की सेहत की सुरक्षा का विषय है बल्कि प्रदेश को खुरपका-मुंहपका मुक्त बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान टीकाकरण पूरी तरह निःशुल्क होगा। साथ ही विभागीय टीमें ग्रामीणों को इस रोग के दुष्प्रभाव और टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी भी देंगी। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीणजन सामूहिक सहयोग दें,तो निकट भविष्य में उत्तराखंड को खुरपका-मुंहपका मुक्त राज्य घोषित किया जा सकेगा। यह अभियान सरकार के उस संकल्प का हिस्सा है,जिसमें ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले पशुपालन को सशक्त व सुरक्षित बनाना प्रमुख उद्देश्य है। संक्रामक रोगों से मुक्ति दिलाकर ही राज्य के पशुधन को बचाया जा सकता है और ग्रामीण आजीविका में स्थायित्व लाया जा सकता है।

Check Also
Close