Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

सीओ पौड़ी त्रिवेन्द्र सिंह राणा को पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद चमोली स्थानांतरण होने पर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) पौड़ी त्रिवेन्द्र सिंह राणा को पौड़ी पुलिस परिवार ने भावभीनी विदाई दी। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया। इस दौरान पूरा माहौल भावुक पलों से सराबोर हो उठा। लगभग 9 माह के कार्यकाल में सीओ पौड़ी ने न केवल अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और अनुशासन के साथ किया बल्कि अपनी व्यवहारकुशलता और नेतृत्व क्षमता से सभी को प्रभावित किया। उनके नेतृत्व में पुलिसिंग कार्यों में पारदर्शिता,संवेदनशीलता और अनुशासन का वातावरण बना। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि सीओ राणा का पौड़ी जनपद में योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने समर्पण और ईमानदारी से पुलिस सेवा को नई दिशा दी। उनका सरल और सहयोगात्मक दृष्टिकोण पुलिस परिवार के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर,शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सभी ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी ऊर्जा और दक्षता के साथ पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे। समारोह के दौरान कई पुलिसकर्मी भावुक भी दिखाई दिए। सीओ राणा ने स्वयं भी अपने साथियों के सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पौड़ी जनपद का कार्यकाल मेरे जीवन की अविस्मरणीय स्मृतियों में रहेगा। यहां पुलिस परिवार का जो सहयोग और प्रेम मिला,वह हमेशा याद रहेगा। अंत में पूरे पुलिस परिवार ने उनके उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु और सफल भविष्य की मंगलकामना की और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया गया।

Check Also
Close