Wednesday 25/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यालयों के लिए बनेगी विशेष सुधार योजना–जिलाधिकारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में बोर्ड परीक्षार्थियों की मासिक परीक्षाओं का केंद्रीकृत मूल्यांकन कर शिक्षा की गुणवत्ता परखने की अभिनव पहल शुरू की गयी है। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशानुसार कम परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों (हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर) को चिन्हित कर प्रथम चरण में परीक्षा परिणामों का विश्लेषण किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा परिणामों का विश्लेषण करने में सामने आया था कि कतिपय विद्यालयों में बोर्ड परीक्षार्थियों के प्रदर्शन में निरंतर कमी आ रही थी। इस संबंध में मुख्य शिक्षाधिकारी को पूर्व में निर्देश जारी किए गए थे। उन्होंने बताया कि जिले में उन माध्यमिक विद्यालयों में,जिनमें परीक्षा परिणाम गुणवत्तापूर्ण नहीं थे,उनमें शिक्षा सत्र 2025-26 के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्रों को मासिक परीक्षा का मूल्यांकन किया गया। परीक्षा मूल्यांकन के लिए समस्त विकासखंडों के खंड शिक्षाधिकारियों को नामित किया गया था। डायट विशेषज्ञों एवं अन्य विद्यालयों के शिक्षकों तथा खंड शिक्षाधिकारियों की समिति बनायी गयी थी,जिसके द्वारा केंद्रीकृत परीक्षाएं आयोजित की गयीं। इसके बाद ग्रेडिंग के आधार पर सूची जारी की गयी।
उन्होंने बताया कि बेहतर परिणाम लाने के साथ ही कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यालयों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे विद्यालयों की पहचान कर वहां विशेष शैक्षिक सुधार योजना लागू की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यार्थियों की तैयारी को और मजबूत बनाने के लिए आगामी महीनों में तीन अतिरिक्त टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि जिन विद्यालयों में छात्रों का प्रदर्शन लगातार न्यून रहता है,वहां विशेष निगरानी रखी जाए। अगस्त माह में आयोजित अधिवर्षीय मासिक परीक्षाओं के आधार पर कुल 62 विद्यालयों को चिन्हित किया गया। इनमें से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यालयों में इंटरमीडिएट स्तर पर प्रथम स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज घोडियानाखाल (विकासखंड बीरोंखाल),द्वितीय स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज एकेश्वर तथा तृतीय स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज कालेश्वर रहे। हाईस्कूल स्तर पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुल्हाड़ प्रथम,राजकीय इंटर कॉलेज पलोटा द्वितीय तथा राजकीय इंटर कॉलेज पंडेरगांव,मठाली और गड़ीगांव संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले विद्यालयों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में जनपद के विद्यालय राज्य स्तर पर भी उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को जिला एवं राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा,जबकि कमजोर विद्यालयों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर उन्हें भी समान अवसर दिए जाएंगे।

Check Also
Close