Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड के आईपीएस लोकेश्वर सिंह का संयुक्त राष्ट्र से सम्बद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन में चयन,भारत और उत्तराखण्ड के लिए गौरव का क्षण

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड पुलिस के होनहार और ऊर्जावान आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह ने प्रदेश का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं,बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) से सम्बद्ध एक अंतरराष्ट्रीय संगठन ने उन्हें शांति स्थापना,संस्थागत अखंडता और सतत विकास के क्षेत्र में कार्य करने के लिए चयनित किया है। यह चयन एक कठिन,बहुस्तरीय और वैश्विक प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के अंतर्गत किया गया,जिसमें विश्वभर से अधिकारी शामिल हुए। राज्य पुलिस सेवा से अंतरराष्ट्रीय मंच तक का प्रेरणादायक सफर
2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी लोकेश्वर सिंह वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पौड़ी के पद पर कार्यरत हैं। पिछले 11 वर्षों की सेवा अवधि में उन्होंने हरिद्वार,देहरादून,बागेश्वर,चंपावत और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कार्य करते हुए अपनी दक्षता,ईमानदारी और दूरदर्शी नेतृत्व से पुलिस सेवा को नई दिशा दी है। उनकी कार्यशैली हमेशा मानव-केंद्रित,पारदर्शी और आधुनिक पुलिसिंग के सिद्धांतों पर आधारित रही है। पौड़ी में पदस्थापना के दौरान उन्होंने न केवल अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट परिणाम दिए,बल्कि सामुदायिक पुलिसिंग,नशा उन्मूलन और महिला सुरक्षा जैसे अभियानों को भी जनआंदोलन का रूप दिया। वैश्विक दायित्व में भारत का प्रतिनिधित्व संयुक्त राष्ट्र से सम्बद्ध इस संगठन में सिंह की भूमिका Institutional Integrity (संस्थागत अखंडता),Peacebuilding (शांति स्थापना) और Sustainable Development (सतत विकास) जैसे अंतरराष्ट्रीय विषयों पर केंद्रित रहेगी। वे विश्व स्तर पर नीति निर्माण,संस्थागत सुधार और सहयोगात्मक शांति प्रयासों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत और योग्यता का परिणाम है,बल्कि उत्तराखण्ड पुलिस और भारतीय पुलिस सेवा दोनों के लिए गर्व का विषय है। राज्य सरकार को भेजेंगे कार्यमुक्ति प्रस्ताव सूत्रों के अनुसार लोकेश्वर सिंह शीघ्र ही पुलिस मुख्यालय एवं राज्य सरकार को आवश्यक अनुमोदन के लिए आवेदन प्रस्तुत करेंगे। अनुमोदन मिलने के उपरांत वे उत्तराखण्ड कैडर से कार्यमुक्त होकर अपनी नई अंतरराष्ट्रीय भूमिका का दायित्व ग्रहण करेंगे। राज्य का नाम रोशन करने वाले अधिकारी राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस विभाग के साथियों ने इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने कहा लोकेश्वर सिंह का यह चयन न केवल उत्तराखण्ड पुलिस के लिए गर्व की बात है,बल्कि यह भावी पीढ़ी के पुलिस अधिकारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। उनका दृष्टिकोण हमेशा प्रोफेशनल,मानवीय और निष्ठावान रहा है। गौरव का क्षण उत्तराखण्ड की शांत,मेहनती और ईमानदार छवि के प्रतिनिधि के रूप में सिंह का यह चयन राज्य की प्रशासनिक प्रतिभा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती साख का सशक्त उदाहरण है।

Check Also
Close