Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और स्रोत पर कूड़ा संग्रहण सुनिश्चित करें सभी निकाय–जिलाधिकारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने सभी नगर निकायों की समीक्षा बैठक लेते हुए स्वच्छता,कूड़ा निस्तारण,प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी),पीएम स्वनिधि,पीएम विश्वकर्मा,यूसीसी पंजीकरण एवं ई-ऑफिस प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी निकायों को शत-प्रतिशत घरों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सुनिश्चित करने,कूड़े के स्रोत संग्रहण पर विशेष ध्यान देने तथा अतिक्रमण हटाने में सक्रियता बरतने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन निकायों में शतप्रतिशत हाउसहोल्ड्स से डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण हो रहा है,वह इस सम्बन्धी प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कूड़े का स्रोत संग्रहण सुनिश्चित करवाने के लिए निकायों के अधिकारियों को कैंप लगाकर जागरुकता फैलाने के साथ साथ प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गीला व सूखा कूड़ा स्रोत पर ही अलग-अलग संग्रहीत हो,इस हेतु निकाय कार्मिकों की टीम गठित कर लोगों को जागरुक करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि जल निकायों के आसपास डंपिंग जोन न बनें,इस हेतु सभी नगर निकायों द्वारा शीघ्र कार्रवाई की जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि कूड़ा निस्तारण में कांट्रेक्टर स्तर की लापरवाही या नियमानुसार कार्य न करने पर पेनाल्टी की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कॉन्ट्रेक्टरों द्वारा रखे गए सफाई कर्मियों को निर्धारित किट/सेफ्टी (बूट,जैकेट,ग्लब्स आदि) को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के साथ-साथ हर सफाई कर्मी का पहचान सत्यापन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी नगर निकायों को कूड़े के प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एकल प्रयोग प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाए जाने की कार्रवाई सुचारु करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेकिंग का अभियान चलाकर कम लागत वाले वैकल्पिक प्लास्टिक के उपयोग हेतु जागरुकता फैलाने को कहा। जिलाधिकारी ने निकायों से सेप्टेज प्रबंधन और सीवर लाइन बिछे होने की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस हेतु भूमि हस्तांतरण करने के लिए वन विभाग के साथ लगातार समन्वय करें। साथ ही उन्होंने नगर निकाय पौड़ी को इस हेतु डीपीआर तैयार करवाने जबकि सतपुली को शासन स्तर पर भेजी गई डीपीआर का निरंतर फॉलोअप करते रहने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निकायों के क्षेत्रांतर्गत अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर अधिकारियों को सक्रियता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर की गयी कार्यवाही की अद्यतन सूचना जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए वाहनों के माध्यम से जागरुकता प्रसारित करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विकासखण्ड कल्जीखाल के ग्राम सिलेथ में निर्माणाधीन गौशाला का कार्य 31 अक्टूबर तक पूरा करते हुए इसका संचालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने पीएम स्वनिधि,पीएम विश्वकर्मा,यूसीसी पंजीकरण,ई-ऑफिस की प्रगति की भी समीक्षा की और कहा कि इन पर की गयी कार्रवाई का विवरण उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि अब नगर निकायों की समीक्षा बैठक प्रत्येक 15 दिन में आयोजित की जाएगी,ताकि कार्यों की पूर्णता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल,नगर आयुक्त कोटद्वार पी.एल.शाह,सहायक नगर आयुक्त श्रीनगर रविराज बंगारी के अलावा सभी नगर निकायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Check Also
Close